उप-मुख्यमंत्री की मांग कर आबिद ने आजम का कद घटाया

उप-मुख्यमंत्री की मांग कर आबिद ने आजम का कद घटाया
विधायक आबिद रजा
विधायक आबिद रजा

बदायूं विधान सभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी से निष्कासित किये जा चुके विधायक आबिद रजा ने आज लखनऊ में अपने आरोप दोहराये, वहीं नगर विकास मंत्री आजम खान को उप-मुख्यमंत्री बनाने का नया शिगूफा भी छोड़ा, जबकि आजम खान स्वयं कह चुके हैं कि वे मुख्यमंत्री पद के नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं, ऐसे में आबिद रजा ने आजम खान का कद घटाया ही है। आबिद रजा के बयान के बाद आजम खान की अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

उल्लेखनीय है कि बदायूं सदर क्षेत्र के विधायक आबिद रजा ने स्वयं को आदर्शवादी बताते हुए सांसद धर्मेन्द्र यादव पर नाम लिए बिना कई आरोप लगाये थे। उनकी पालिकाध्यक्ष पत्नी फात्मा रजा ने भी सांसद पर कई गंभीर आरोप लगाये थे। सपा के प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आबिद रजा को पार्टी से निष्कासित कर दिया था, तो आबिद रजा ने खुद को शहीद का दर्जा दिया। निष्कासन के बाद आबिद रजा ने यह भी कहा था कि वे विधान सभा में नाम का खुलासा करेंगे और प्रमाण भी देंगे।

सत्र शुरू हो गया है। आबिद रजा लखनऊ में हैं। उन्होंने आज लखनऊ में ही पुनः आरोप दोहराये और कहा कि सरकार में उप-मुख्यमंत्री का पद होना चाहिए, साथ ही कहा कि आजम खान उप-मुख्यमंत्री पद के लिए उपयुक्त हैं, उन्हें मुसलमान उप-मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं।

यहाँ बता दें कि आजम खान ने 24 जुलाई को बदायूं में ही अमित शाह का नाम लिए बिना कहा था एक मटके के बराबर खोपड़ी वाला बेहूदा आदमी हमें आधा मुख्यमंत्री कहता है, जबकि हम प्रधानमंत्री के पद के कैंडिडेट हैं। उन्होंने कहा था कि हमें चाय बनाना आता है, नगाड़ा बजाना आता है, नंगई का हर वो काम हमें आता है, जो बादशाह को आता है, इसलिए हम प्रधानमंत्री पद के कैंडिडेट हैं।

अब सवाल उठता है कि आजम खान को आबिद रजा प्रदेश का उप-मुख्यमंत्री बनाने की बात कर रहे हैं, ऐसे में आजम खान खुश होकर आबिद रजा को शाबासी देंगे, या गुस्सा करेंगे?, क्योंकि उप-मुख्यमंत्री बनने से तो आजम खान का कद घटेगा। आजम खान की प्रतिक्रिया आना बाकी है।

संबंधित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

राजबब्बर, शीला, प्रियंका, शाह और मोदी पर चले आजम के तीर

आबिद रजा और अजहर ने कृषक से ठगे पच्चीस लाख रूपये

विधायक आबिद रजा के घर पर चल रहा है जनता का जनरेटर

गुंडई पर रोक लगते ही आबिद रजा का परिवार तिलमिलाया

आदर्शवादी आबिद के सोत नदी में हो रहे अवैध निर्माण पर रोक

दुराचारियों की सूची में 70वें नंबर पर हैं आदर्शवादी आबिद रजा

कथित आदर्शवादी आबिद रजा का अखबार भी झूठा निकला

Leave a Reply