भाजपा प्रत्याशी के कार्यालय के उद्घाटन के चलते लगा जाम

भाजपा प्रत्याशी के कार्यालय के उद्घाटन के चलते लगा जाम
भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय के उदघाटन के चलते हाइवे पर लगा जाम।
भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय के उदघाटन के चलते हाइवे पर लगा जाम।

बदायूं नगर पालिका परिषद के उप चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं, लेकिन जिला प्रशासन आदर्श अचार संहिता का पालन नहीं करा पा रहा है। भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के चलते आज हाइवे पर जाम लग गया, जिसमें तमाम लोग फंसे रहे, पर प्रशासन की ओर से परेशान लोगों की कोई सुनने वाला नहीं था।

पूर्व विधायक राम सेवक सिंह पटेल की कोठी के निकट आज देर शाम भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। आंवला लोकसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक धर्मेन्द्र कश्यप और बरेली क्षेत्र की कमेटी के अध्यक्ष बीएल वर्मा के साथ अन्य तमाम भाजपा नेताओं ने कार्यालय का शुभारंभ किया, इस दौरान आवागमन का ध्यान नहीं रखा गया, जिससे बरेली हाइवे जाम हो गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिनमें सैकड़ों लोग फंस गये। चूँकि शाम का समय था, जिससे अधिकांश लोग जल्दी में थे, पर सबके सब असहाय नजर आ रहे थे। आश्चर्य की बात यह है कि यात्रियों की परेशानी पर न भाजपाईयों ने दुःख जताया और न ही प्रशासन की ओर से कोई जिम्मेदार अफसर था, जो यातायात सुचारू करा देता। जिला प्रशासन आचार संहिता का पालन कराने में पूरी तरह असफल नजर आ रहा है।

Leave a Reply