रात में दीवार में सेंध लगा कर लड़की की चोरी, नहीं लगा सुराग

रात में दीवार में सेंध लगा कर लड़की की चोरी, नहीं लगा सुराग
दीवार में सेंध लगा कर लड़की की चोरी, नहीं लगा सुराग
दीवार में सेंध लगा कर लड़की की चोरी, नहीं लगा सुराग

बदायूं में वो होता है, जो कहीं नहीं होता। जी हाँ, बदायूं में दीवार में सेंध लगा कर एक लड़की की चोरी कर ली गई है। परिजनों ने पहले पुलिस को तहरीर दी और फिर वापस ले ली, लेकिन परिवार शोक ग्रस्त है।

अजीब तरह की घटना बदायूं जिले में स्थित थाना वजीरगंज क्षेत्र के कस्बा सैदपुर की है। बताते हैं कि एक मुस्लिम परिवार की 18 वर्षीय लड़की को रात के समय दीवार में सेंध लगा कर चुरा लिया गया। परिजनों को सुबह पता चला, क्योंकि लड़की कमरे में अंदर सो रही थी और परिजन बाहर।

सूत्रों का कहना है कि लड़की का मोहल्ले के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिस पर परिजन रोक लगा रहे थे, इसीलिए लड़की का घर से बाहर जाना बंद कर दिया था। प्रेमी दीवार काट कर अपनी प्रेमिका को ले गया, दोनों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply