लड़की की सगाई रुकवाने गये छिछोरे को दौड़ाया, गोली लगी

लड़की की सगाई रुकवाने गये छिछोरे को दौड़ाया, गोली लगी
अस्पताल में भर्ती सददाम।
अस्पताल में भर्ती सददाम।

सगाई रुकवाने पहुंचे छिछोरे को परिजनों और मोहल्ले वालों ने दौड़ा लिया, तो दौड़ते समय खुद के तमंचे से गोली चल गई, जो जांघ में जा घुसी। छिछोरे को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बताया जाता है कि बदायूं शहर के मोहल्ला गददी चौक निवासी 22 वर्षीय सददाम नाम का एक छिछोरा बिजली विभाग की कॉलोनी में रहने वाली एक लड़की को लंबे समय से परेशान करता आ रहा है। लड़की की आज सगाई की रस्म हो रही थी, तो वहां तमंचा लेकर पहुंच गया। देखते ही परिजनों और मोहल्ले वालों ने दौड़ा लिया। दौड़ते समय तमंचा चल गया और गोली उसकी जांघ में घुस गई, जिससे वह घायल होकर गिर गया।

Leave a Reply