मुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत सामग्री से भरे वाहनों को झंडी दिखा कर किया रवाना

मुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत सामग्री से भरे वाहनों को झंडी दिखा कर किया रवाना
लखनऊ में बाढ़ राहत सामग्री से भरे वाहन को झंडी दिखा कर रवाना करते आदित्यनाथ योगी, साथ में हैं राजेश अग्रवाल और राजीव कुमार गुप्ता।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने आज अपने लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर बाढ़ आपदा राहत सामग्री के वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। जनपद गोरखपुर के बाढ़ प्रभावितों के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा यह राहत सामग्री प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल के माध्यम से उपलब्ध कराई थी।

मुख्यमंत्री सामग्री को बाढ़ राहत अभियान में एक महत्वपूर्ण सहयोग बताया। राहत सामग्री के प्रत्येक पैकेट में 5 किलो आटा, 5 किलो चावल, 5 किलो आलू के साथ-साथ दाल, नमक, बिस्किट, मोमबत्ती और माचिस आदि के पैकेट शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की बाढ़ प्रभावित जनता को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए गम्भीरता से कार्य कर रही है। बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने में सरकार के प्रयासों में विभिन्न संगठनों व समाज सेवियों की भागीदारी से राहत कार्य को गति मिलती है। उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए विभिन्न संगठन और सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग आगे आए हैं।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव सूचना अवनीश कुमार अवस्थी, बदायूं जिले की नगर पालिका के निवर्तमान चेयरमैन राजीव कुमार गुप्ता, जनपद शाहजहांपुर के रामचन्द्र अग्रवाल एवं रमाकान्त मोदी के अलावा तमाम अधिकारी भी उपस्थित थे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply