मत्स्य जीवी सहकारी संघ के डायरेक्टर बने नन्हें लाल कश्यप

मत्स्य जीवी सहकारी संघ के डायरेक्टर बने नन्हें लाल कश्यप
नन्हें लाल कश्यप
नन्हें लाल कश्यप

उत्तर प्रदेश मत्स्य जीवी सहकारी संघ लिमिटेड- लखनऊ के डायरेक्टर के चुनाव में मेरठ क्षेत्र के अंतर्गत बरेली मंडल से बदायूं निवासी पूर्व सभाषद नन्हें लाल कश्यप विजयी घोषित किये गये हैं। नन्हें लाल कश्यप के जीतने पर दुर्गा मंदिर में बैठक आयजित की गई, जिसमें नन्हें लाल कश्यप का स्वागत किया गया एवं हर्ष व्यक्त किया गया।

कश्यप समाज के वरिष्ठ नेता धर्मवीर कश्यप ने बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बरेली मंडल से बदायूं का व्यक्ति पहली बार चुना गया है, जो हर्ष के साथ गर्व की बात है। नन्हें लाल कश्यप ने कहा कि वह समाज के सभी लोगों के सहयोग से चुनाव जीते हैं, इसलिए वह सभी का धन्यवाद व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज का विकास व उत्थान करने संबंधी जितनी भी योजनायें चल रही हैं, उनकी जानकारी समाज के लोगों तक पहुँचाने का प्रयास करेंगे, साथ ही योजनाओं का समाज के पिछड़े वर्ग के लोगों को लाभ दिलवाने का भी प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर रक्षपाल कश्यप, प्रताप कश्यप, जितेन्द्र कश्यप, त्रिलोकी निषाद, राजाराम कश्यप, हिमांशु कश्यप, जगवीर कश्यप, रामप्रकाश कश्यप, धर्मवीर कश्यप सहित लोग मौजूद रहे। संचालन हरीश कश्यप ने किया।

Leave a Reply