भाजपा सरकार ने आम जनता को तबाह कर देश को पीछे धकेल दिया: धर्मेन्द्र

भाजपा सरकार ने आम जनता को तबाह कर देश को पीछे धकेल दिया: धर्मेन्द्र
सपा प्रत्याशी विमल कृष्ण अग्रवाल को चांदी का मुकुट पहनाते लोग।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं को बेरोजगार कर दिया, आम जनता को तबाह कर दिया, देश को और पीछे धकेल दिया, इसका जवाब और बदला जनता लेना चाहती है। जनता विधान सभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को हरा कर उन्हें कड़ा जवाब दे देगी। उक्त विचार सपा के स्टार प्रचारक सांसद धर्मेन्द्र यादव ने बदायूं जिले के बिल्सी विधान सभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी विमल कृष्ण अग्रवाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला करते हुए समाजवादी पार्टी की नीतियों और घोषणा पत्र की विस्तार से चर्चा करते हुए सपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया।

पूर्व मंत्री व बिल्सी क्षेत्र के प्रत्याशी विमल कृष्ण अग्रवाल ने ग्राम फूलपुर, मलिकपुर, विजया नगला, बुटला, सिरासौल और बिल्सी में जनसम्पर्क किया, इस मौके पर सुखवीर सिंह चौहान, सीमा चौहान, अर्जुन सिंह, सतीश शर्मा, हेमेन्द्र सिंह, शमशुल, इमरान, तय्यव अली, गुफरान, कुददूस और दुलीराम मौर्य साथ रहे।

सहसवान क्षेत्र के विधायक व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ओमकार सिंह यादव ने ग्राम दियोरा शेखपुर, हसनपुर सिरसा, कुंवरपुर, चांदन, रसूलपुर कलां, नगरिया, फतनपुर, नवाबगंज, भोजीपुरा, अम्बियापुर सहित अन्य कई गाँवों में तूफानी दौरा कर जनसम्पर्क किया, इस मौके पर नवाब सिंह यादव, ऋषिपाल सिंह, जितेन्द्र यादव, जयवीर सिह, ओमवीर सिंह, करन सिंह यादव, चन्द्रकेश, मेघनाथ सहित तमाम प्रमुख सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आम जनता से आशीर्वाद लेते सपा प्रत्याशी आशुतोष मौर्य “राजू”।

बिसौली क्षेत्र के विधायक व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष मौर्य ने ग्राम परौली, नगला, नूरपुर नागपुर, भानपुर, मिठामई, भिलौलिया, आलमपुर, रम्पुरिया आदि में संघन जनसम्पर्क किया, इस मौके पर महेन्द्र जाटव, भैंरों प्रसाद, दयाराम मौर्य, जकी अहमद, शमीम अख्तर, हिमांशु उपाध्याय, जीतू यादव, नेमपाल यादव, ठा. सुनील सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)

संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

सावधान रहें, मायावती राखी और हाथी ले जाकर मोदी के यहाँ बाँध देंगी: धर्मेन्द्र

किसानों को फंड, युवाओं को फोन और घी-दूध तक देगी सपा सरकार: धर्मेन्द्र

आम आदमी को तीन लाख और अमीरों की कंपनी को 50 लाख की छूट: धर्मेन्द्र

14वीं लोकसभा के सबसे छोटे सांसद धर्मेन्द्र यादव बन चुके हैं गंभीर और प्रखर वक्ता

यूपी के विकास और अखिलेश यादव को सीएम बनाने के लिए सपा को चुनें: धर्मेन्द्र

अखिलेश ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना, पूर्व बसपा प्रत्याशी सपा में शामिल

चुनाव परिणाम सिद्ध कर देंगे कि अखिलेश यादव के कार्यों से खुश है जनता: धर्मेन्द्र

उत्तर प्रदेश के विकास के लिए अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनायें: धर्मेन्द्र

महिलाओं को प्रेशर कुकर मिलेगा और रोडवेज में लगेगा आधा किराया: धर्मेन्द्र

Leave a Reply