सपा के गढ़ बदायूं में ओमकार ने बचाई लाज, पांच सीटों पर कमल खिला

सपा के गढ़ बदायूं में ओमकार ने बचाई लाज, पांच सीटों पर कमल खिला
मतगणना केंद्र से बाहर जाते सहसवान क्षेत्र के सपा विधायक ओमकार सिंह यादव।
जीत की घोषणा के बाद विजयी मुद्रा में डीसीबी के चेयरमैन ब्रजेश यादव।

बदायूं जिला समाजवादी पार्टी का गढ़ रहा है। लोकसभा चुनाव में भी मोदी लहर ने बदायूं आकर दम तोड़ दिया था, लेकिन विधान सभा चुनाव में भाजपा ने लोकसभा चुनाव का भी हिसाब बराबर कर लिया। बमुश्किल सहसवान विधान सभा क्षेत्र में सपा की लाज बची है, यहाँ राज्यमंत्री व सपा प्रत्याशी ओमकार सिंह यादव का व्यवहार व कार्य एवं उनके सुपुत्र ब्रजेश यादव की लोकप्रियता के सामने मोदी लहर नहीं चल पाई, यहाँ विजयी प्रत्याशी ओमकार सिंह यादव को 77543 मत मिले हैं, यहाँ से दूसरे नंबर पर बसपा के अरशद अली रहे, जिन्हें 73374 मत मिले हैं, वहीं 57522 मत पाकर डीपी यादव की पत्नी उमलेश यादव तीसरे व 24152 मत पाकर भाजपा के आशुतोष वार्ष्णेय चौथे नंबर पर रहे हैं।

बदायूं विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के महेश चन्द्र गुप्ता विजयी घोषित किये गये हैं, उन्हें 87314 मत मिले हैं, यहाँ दूसरे नंबर पर सपा के आबिद रजा रहे, जिन्हें 70847 मत प्राप्त हुए हैं। 32641 मत पाकर बसपा के भूपेन्द्र सिंह “दद्दा” तीसरे एवं 14576 मत पाकर शिवसेना के प्रत्याशी रामसेवक सिंह पटेल चौथे स्थान पर रहे।

दातागंज विधान सभा क्षेत्र पर भाजपा के राजीव कुमार सिंह “बब्बू” ने कब्जा कर लिया, इन्हें 79110 मत मिले हैं, वहीं बसपा के सिनोद कुमार शाक्य “दीपू” 53351 मत पाकर दूसरे, 39029 मत पाने वाले लोकदल के अर्जुन सिंह तीसरे, कांग्रेस के प्रेम पाल सिंह यादव 32243 चौथे और 11064 मत पाने वाले शैलेश पाठक पांचवे नंबर पर रहे हैं।

शेखूपुर से भाजपा के विधायक धर्मेन्द्र कुमार शाक्य।

शेखूपुर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के धर्मेन्द्र कुमार शाक्य विजयी घोषित किये गये हैं, जिन्हें 93702 मत प्राप्त हुए हैं, यहाँ 70316 मत पाने वाले सपा के आशीष यादव दूसरे नंबर पर एवं 64327 मत पाने वाले बसपा के रिजवान तीसरे नंबर रहे, इसी तरह बिल्सी क्षेत्र से भाजपा के राधा कृष्ण शर्मा विजयी घोषित किये गये हैं, इनकी जीत का अंतर सबसे बड़ा रहा है, इन्हें 82070 मत मिले हैं, यहाँ 55051 मत पाने वाले बसपा के मुसर्रत अली दूसरे नंबर पर एवं सपा के विमल कृष्ण अग्रवाल 50848 मत पाकर तीसरे नंबर पर रहे।

जीत के बाद जाते बिसौली क्षेत्र के भाजपा विधायक कुशाग्र सागर।
जीत के प्रमाण पत्र के साथ बिल्सी से भाजपा के विधायक राधा कृष्ण शर्मा।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)

Leave a Reply