गांवों में धूम मचाते हुए लोगों को प्रभावित रहे हैं ब्रजेश यादव

गांवों में धूम मचाते हुए लोगों को प्रभावित रहे हैं ब्रजेश यादव
गाँव चनी में प्रधान विपिन शर्मा व जनता के बीच ब्रजेश यादव।
गाँव चनी में प्रधान विपिन शर्मा व जनता के बीच ब्रजेश यादव।

बदायूं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष व लोकप्रिय युवा सपा नेता ब्रजेश यादव ने अपने पिता ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव को रिकॉर्ड मतों से जिताने का संकल्प ले लिया है। भीषण गर्मी के चलते घोषित व संभावित प्रत्याशी बड़े शहरों और विदेशों में मस्ती कर रहे हैं, लेकिन ब्रजेश यादव रात-दिन कड़ी मेहनत करते हुए गाँवों में धूम मचा रहे हैं और भाजपा व बसपा को लगातार बड़ा नुकसान पहुंचा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव सहसवान विधान सभा क्षेत्र से विधायक चुने जाते रहे हैं, वे शासकीय कार्यों में व्यस्त रहते हैं, लेकिन उनके बेटे ब्रजेश यादव क्षेत्र में लगातार कड़ी मेहनत करते रहे हैं, वे प्रतिदिन क्षेत्र में सुबह दस बजे निकल जाते हैं और देर रात लौटते हैं, पर पिछले एक महीने से गाँवों में गोष्ठियां, नुक्कड़ सभा और जनसभाओं को ही संबोधित कर रहे हैं।

ब्रजेश यादव का स्वागत करते उत्साहित कार्यकर्ता।
ब्रजेश यादव का स्वागत करते उत्साहित कार्यकर्ता।

सभाओं में उमड़ रही जनता के समक्ष समाजवादी पार्टी की खूबियों और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा कराये गये कार्यों की चर्चा कर रहे हैं, जिससे आम जनता बड़ी संख्या में प्रभावित होती नजर आ रही है। पार्टी और सरकार की नीतियों के साथ ब्रजेश यादव के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर भाजपा और बसपा के समर्थक भी टूट कर उनके साथ जुड़ रहे हैं। पिछले दिनों गाँव चनी में बसपा समर्थकों ने बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर ब्रजेश यादव को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया और उनका जोरदार स्वागत किया। प्रधान विपिन शर्मा के टूटने से बसपा को बड़ा नुकसान हुआ है, इसी तरह आज गाँव महानगर व सोनियाखेड़ा में ब्रजेश यादव का भव्य स्वागत हुआ और सैकड़ों भाजपा समर्थकों ने उन्हें चुनाव में समर्थन देने का संकल्प लिया, इस दौरान ब्रजेश यादव ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए किसी भी हद तक जायेंगे, साथ ही कहा कि बिंदुवार विकास कार्य कराते रहे हैं और भविष्य में भी विकास कार्यों का पहिया थमने नहीं देंगे।

गाँव सोनियाखेड़ा में ब्रजेश यादव को चांदी का मुकुट पहनाते कार्यकर्ता।
गाँव सोनियाखेड़ा में ब्रजेश यादव को चांदी का मुकुट पहनाते कार्यकर्ता।

संबंधित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

ब्रजेश यादव के निशाने पर आये बीएसए, जमकर हड़काया

ख्वाजा से की सपा व सहसवान क्षेत्र को शैतान से बचाने की दुआ

Leave a Reply