टक्कर न होने से सपा की बल्ले-बल्ले, भाजपा-बसपा की थू-थू

टक्कर न होने से सपा की बल्ले-बल्ले, भाजपा-बसपा की थू-थू
नामांकन पत्र दाखिल करते हुए सपा प्रत्याशी मधु चंद्रा।
नामांकन पत्र दाखिल करते हुए सपा प्रत्याशी मधु चंद्रा।

बदायूं में समाजवादी पार्टी की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मधु चन्द्रा द्वारा एकमात्र नामांकन पत्र दाखिल किया गया, जिससे उनका निर्विरोध निर्वाचित होना निश्चित माना जा रहा है। बदायूं जिले में अनुसूचित वर्ग की महिला प्रथम बार निर्विरोध निर्वाचित होने जा रही हैं, वे बिसौली विधान सभा क्षेत्र के सपा विधायक आशुतोष मौर्य की बहन हैं।

बदायूं में गाँधी नगर स्थित सपा कार्यालय पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष व दर्जा राज्यमंत्री बनवारी सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने पर पार्टी की मजबूती और अधिक हो गई है। बोले- बदायूं जनपद सदैव समाजवादी पार्टी का गढ़ रहा है और आज सभी सपा कार्यकर्ताओं के प्रयास से निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर पूरे प्रदेश में बदायूं का नाम ऊंचा हुआ है। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष से कहा कि बदायूं जनपद की जनता को विकास की अपेक्षायें हैं, तथा हमें भी आशा है कि आने वाले समय में विकास के मामले में बदायूं मील का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव, विधायक आशीष यादव, आशुतोष मौर्य, पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव, डी.सी.बी चेयरमैन ब्रजेश यादव, डी.सी.डी.एफ. चेयरमैन हिमांशु यादव, सुरेशपाल सिंह चौहान, सांसद प्रतिनिधि अवधेश यादव, निजी सचिव विपिन यादव, आस मोहम्मद खां, मोहर सिंह पाल, गुलफाम सिंह यादव, अशोक यादव, सुरेन्द्र सिंह यादव, महेन्द्र प्रताप सिंह, जागनलाल वर्मा, डॉ. शकील, अंकुर यादव, प्रेम सिंह यादव, उरमान सिंह यादव, वीर सिंह यादव, शहनबाज खां, सर्वेश यादव, अवनीश यादव, संदीप सिंह, श्रवण कुमार सिंह, दिनेश कुमार धारा, मोतशाम सिद्धीकी, जमीर खां, खालिद रजा, मनोहर सिंह यादव, चरन सिंह यादव, प्रमोद यादव, घनश्याम माहेश्वरी, प्रभात अग्रवाल सहित सैकडों सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मधु चंद्रा के निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनने से समाजवादी पार्टी की वाह-वाह हो रही है, वहीं भाजपा और बसपा की थू-थू हो रही है। अधिकांश लोगों का यही मत है कि हार होती, या जीत, पर इस तरह दोनों प्रमुख पार्टियों के नेताओं को हथियार नहीं डालने चाहिए थे।

उधर जिला पंचायत कार्यालय में वर्तमान अध्यक्ष पूनम यादव आज भी बैठीं और सामान्य दिनों की तरह काम निपटाया, इस दौरान उनके पति पूर्व विधायक भारत सिंह यादव भी मौजूद रहे।

Leave a Reply