सुरेश कुमार खन्ना के साथ हेलीकॉप्टर से लखनऊ गये महेश चंद्र गुप्ता

सुरेश कुमार खन्ना के साथ हेलीकॉप्टर से लखनऊ गये महेश चंद्र गुप्ता

बदायूं विधान सभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक महेश चंद्र गुप्ता पिछले कई दिनों से छाये हुए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में दो नंबर की हैसियत रखने वाले प्रभावशाली नेता नगर विकास शहरी समग्र विकास तथा नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग के साथ संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना को बदायूं लाकर महेश चंद्र गुप्ता ने भाजपा और सरकार में अपनी उच्चस्तरीय राजनैतिक पहुंच का अहसास सभी को करा दिया है। कार्यक्रम के बाद सुरेश कुमार खन्ना महेश चंद्र गुप्ता को हेलीकॉप्टर से ही अपने साथ लखनऊ ले गये, जिससे उनका कद अप्रत्याशित तरीके से बढ़ गया है।

भाजपा सरकार बनने के बाद विधायक महेश चंद्र गुप्ता शहर और क्षेत्र का विकास कराने में जुट गये थे, वे लगातार बढ़े नेताओं और मंत्रियों से मिल कर विभिन्न योजनाओं को लाने में जुटे हैं, इस प्रयास में उन्हें सीवर लाइन की संस्तुति करा कर बड़ी सफलता भी मिल चुकी है। स्लाटर हाउस के निर्माण के लिए धन लाने में जुटे हुए हैं। क्षेत्र की सड़कों को सही कराने को प्रयासरत हैं, वे शहर का सौन्दर्यकरण कराने का भी प्रयास कर रहे हैं। विकास को ध्यान में रखते हुए ही महेश चंद्र गुप्ता ने उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभावशाली मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को बदायूं बुलाने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने तत्काल स्वीकार भी कर लिया।

सुरेश कुमार खन्ना ने आज 17 करोड़ 72 लाख 89 हजार 302 रुपयों की योजनाओं का लोकार्पण किया, लेकिन महेश चंद्र गुप्ता इतने भर से संतुष्ट नहीं हुए, वे कई बड़ी योजनाओं की घोषणा और संस्तुति कराने को अड़ गये, तो सुरेश कुमार खन्ना उन्हें अपने साथ हेलीकॉप्टर में ही लखनऊ ले गये। बताया जा रहा है कि महेश चंद्र गुप्ता शहर क्षेत्र के कई करोड़ रुपयों के विकास कार्यों का प्रस्ताव लेकर गये हैं। सुरेश कुमार खन्ना का मूल कार्यक्रम कस्बा वजीरगंज में होना था, लेकिन अंतिम समय में संशोधन कर दिया गया, वे वहां नहीं जा सके, पर वजीरगंज के लेखाकर शहंशाह अब्बास ने वजीरगंज नगर पंचायत के विकास के लिए पांच करोड़ के प्रस्ताव तैयार कर विधायक को सौंपे हैं, जिन्हें विधायक सुरेश कुमार खन्ना को ही सौंपेंगे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

पढ़ें: सपा-बसपा फ्यूज ट्रांसफॉर्मर हैं, कुछ नहीं मिलेगा, भाजपा से जुड़ें: खन्ना

Leave a Reply