विकास का पर्याय बन गया है राजीव कुमार गुप्ता का नाम

विकास का पर्याय बन गया है राजीव कुमार गुप्ता का नाम
सड़कों का लोकार्पण करते पालिकाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता।
सड़कों का लोकार्पण करते पालिकाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता।

बदायूं जिले की नगर पालिका दातागंज में पालिकाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता का नाम विकास का पर्याय बनता जा रहा है। पालिकाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने आज 2 करोड़ 93 लाख रूपये की लागात से बनी 20 सड़कों को लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि नगर के चहुंमुखी विकास के लिये वे कटिबद्ध हैं, साथ ही आने वाले समय में और भी विकास कार्य कराये जायेंगे।

पालिकाध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा के नगर के विकास के लिये धन की कमी आड़े नहीं आयेगी। विकास कार्यों के लिये हर संभव प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने कहा की दातागंज तहसील गेट से बरेली मार्ग पर डिवाइडर, जॉगिंग ट्रैक, आधुनिक सोलर लाइटें व चार यात्री शैडों का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू कराया जायेगा। श्री गुप्ता ने कहा के नगर में एक ऑडीटोरियम व पुस्तकालय का निर्माण कार्य भी प्रस्तावित है। उन्होंने कहा की स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वच्छता बनाये रखने में जन सहयोग की बहुत आवश्यकता है, कूड़ा सड़क पर बिल्कुल न फेंकें। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य नगर का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि विकास के मामलों में वह अपने सुझाव देते रहें, साथ ही जन-समस्यायें अब ऑन लाइन भी दर्ज करा सकते हैं, जिनका निराकरण समयबद्ध तरीके से कराया जायेगा।

इस अवसर पर सभासद एम. फिरोज, रंजीत कश्यप, मो. फाकिर, सेवाराम कश्यप, अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी, ठेकेदार महेश चन्द्र गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, कृष्णा देवी, राकेश कुमार गुप्ता, विजय कुमार सक्सेना, धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता सहित तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

संबंधित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक
बरेली मंडल की प्रथम डिजिटल नगर पंचायत बनी दातागंज

रंग लाई चेयरमैन की मेहनत, दातागंज बनी आदर्श नगर पंचायत

चेयरमैन ने नगर को मॉडल बनाने का संकल्प लिया

दातागंज में सैकड़ों जागरूक मतदाताओं को दिलाई शपथ

कूड़ा इधर-उधर न फेंकें, ट्राली व कूड़ेदान में ही डालें: राजीव

संशोधन कर नगर निकायों को और शक्ति दी जाये: राजीव

Leave a Reply