सपा सरकार के विकास से घबराये हुए हैं विरोधी: ब्रजेश

सपा सरकार के विकास से घबराये हुए हैं विरोधी: ब्रजेश
वाहिद खान का स्वागत करते डीसीबी के चेयरमैन ब्रजेश यादव।
वाहिद खान का स्वागत करते डीसीबी के चेयरमैन ब्रजेश यादव।

बदायूं जिले में समाजवादी पार्टी के लोकप्रिय युवा नेता एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ब्रजेश यादव ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री विकास का प्रतीक बन गये हैं। घोटाले रहित शासन दिया है, इसलिए विरोधी घबराए हुए हैं और चुनाव में जाने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईमानदार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पुनः सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता अभी से चुनाव प्रचार में जुट जायें।

डीसीबी के अध्यक्ष ब्रजेश यादव ने कस्बा इस्लामनगर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री ने बर्बाद उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर दौड़ा दिया है, जिससे विरोधियों के पास कहने को कुछ नहीं है। विरोधी मनगढ़ंत अफवाहें फैला रहे हैं, जिनसे जनता को सावधान करते हुए विकास की योजनाओं के संबंध में जनता को बतायें। उन्होंने कहा सांसद धर्मेन्द्र यादव बदायूं जिले के विकास के बारे में हर समय न सिर्फ सोचते रहते हैं, बल्कि प्रयास भी करते रहते हैं, जिससे पिछड़ा कहा जाने वाला बदायूं जिला भी विकासशील जिलों में सम्मलित हो गया है।

उन्होंने कहा कि सहसवान क्षेत्र की जनता के सुख-दुःख में सम्मलित होने के लिए मैं और मेरे पिता हर समय तत्पर रहते हैं। क्षेत्र का विकास भी खूब कराया है। क्षेत्र में कोई ऐसी सड़क नहीं है, जो न बनी हो। स्कूल और कॉलेज खोल कर शिक्षा में भी इस क्षेत्र को आगे ले जाना है।

इस्लामनगर के पूर्व चेयरमैन वाहिद खान को समाजवादी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया है, उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में ब्रजेश यादव ने कहा कि वाहिद खान समाजवादी पार्टी के योद्धा हैं, उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से पार्टी क्षेत्र में और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने माला पहना कर वाहिद खान का स्वागत भी किया, इस अवसर पर लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष चौ. नरोत्तम सिंह यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेश यादव एवं क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

ब्रजेश यादव के प्रयास से बंदियों ने समाप्त की भूख हड़ताल

आदर्श आचरण के चलते राजनीति में ब्रजेश यादव का कद बढ़ा

ब्रजेश यादव के निशाने पर आये बीएसए, जमकर हड़काया

जेल अधीक्षक, जेलर और सीओ निलंबित, छा गये ब्रजेश यादव

One Response to "सपा सरकार के विकास से घबराये हुए हैं विरोधी: ब्रजेश"

Leave a Reply