अफसरों में आत्मविश्वास पैदा करना आवश्यक: भटनागर

अफसरों में आत्मविश्वास पैदा करना आवश्यक: भटनागर
कार्यभार ग्रहण करते राहुल भटनागर।
कार्यभार ग्रहण करते राहुल भटनागर।
उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त मुख्य सचिव राहुल प्रसाद भटनागर ने कहा कि प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं को और अधिक गति देकर अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभान्वित कराया जाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं का और अधिक बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में और अधिक बेहतर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाकर गरीब परिवार की समस्याओं को दूर कराने हेतु हर संभव प्रयास सुनिश्चित कराये जायें।
राहुल भटनागर ने कहा कि इसके लिये सभी अधिकारियों/कर्मचारियों में आत्मविश्वास जागृत करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की सभी जनहितकारी योजनाओं में और अधिक गति लाकर जनता के मध्य विश्वास पैदा करने हेतु सार्थक प्रयास सुनिश्चित कराये जायें। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जायेगा।
नवनियुक्त मुख्य सचिव राहुल प्रसाद भटनागर आज अपने पद का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त मीडिया बन्धुओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता की बेहतर सेवा कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने हेतु जनकल्याणकारी योजनाओं में और अधिक तेजी लायी जाये।
संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

Leave a Reply