सीएम के आगमन को लेकर बन रहा है ऐतिहासिक फाउंडेशन

सीएम के आगमन को लेकर बन रहा है ऐतिहासिक फाउंडेशन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 21 मई को बरेली में उतरेंगे, उसके बाद बदायूं आयेंगे, दोनों ही जिलों में बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। बरेली के कंपनी गार्डन में प्रदेश का सबसे ऊंचा फाउंडेशन तैयार किया जा रहा है।
बरेली विकास प्राधिकरण 107 फुट ऊंचा फाउंडेशन बनाने की तैयारी में जुटा हुआ है। फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने इसका मैप तैयार किया है। बरेली विकास प्राधिकरण के वाइस चेयरमैन डा. शशांक विक्रम स्वयं नजर बनाये हुए हैं, वे लगातार निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा भी ले रहे हैं।
बरेली में बन रहा 107 फुट ऊंचा फाउंडेशन ऐतिहासिक होगा। दिल्ली में 200 फुट और झांसी में 100 फुट का फ्लैग फाउंडेशन बना हुआ है। इसके बीच बरेली और बदायूं के अफसर शिलान्यास और लोकार्पण कराने की भी तैयारियों में भी जुटे हुए हैं, वहीं मुख्यमंत्री किसी गाँव का दौरा भी कर सकते हैं, जिससे हड़कंप भी मचा हुआ है।
संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

Leave a Reply