यूपी का स्वास्थ्य विभाग मथा, 21 मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के तबादले

यूपी का स्वास्थ्य विभाग मथा, 21 मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के तबादले
यूपी का स्वास्थ्य विभाग मथा, 21 मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। 21 मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को बदल दिया गया है, जिससे प्रदेश भर में हड़कंप मच गया है।

डॉ. दिनेश कुमार सिंह को रायबरेली का मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. सुषमा चंद्रा को बागपत का मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. रमेश चंद्रा को सुल्तानपुर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. रामकृष्ण तिवारी को महराजगंज का मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा को औरैय्या मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. अल्पना बरतारिया को जालौन का मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. राजेश कुमार मिश्रा को मऊ का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है।

इसी तरह डॉ. ओपी सिंह को देवरिया का मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. एसके दीक्षित को फिरोजाबाद का मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. मदन लाल अग्रवाल को अलीगढ़ का मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. नेमी चंद्रा को बदायूं का मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. चंद्रभूषणनाथ त्रिपाठी को उन्नाव का मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. पीएस मिश्रा को मुजफ्फरनगर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. बलजीत सिंह सोढ़ी को सहारनपुर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. आरके नैय्यर को मथुरा काडमुख्य चिकित्सा अधिकारी,  डॉ. उमेश सिंह यादव को गोण्डा का मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. प्रसन्न कुमार को फैजाबाद का मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. अनुराग भार्गव को नोएडा का मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. पदम नारायण चतुर्वेदी को हरदोई का मुख्य चिकित्सा अधिकारी और डॉ. सतीश सिंह को भदोही का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)

Leave a Reply