नमाज पढ़ कर लौट रहे इकरार बेग की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या

नमाज पढ़ कर लौट रहे इकरार बेग की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या
लोगों से बात करते सीओ सिटी।

बदायूं में एक और युवक को दिनदहाड़े गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी चल रही है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बताते हैं कि सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कबूलपुरा में रहने वाला इकरार बेग सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गाँव बस्तरा का मूल निवासी है। इकरार बेटे शाकिग के साथ आज गाँव गया था, जहां वह नमाज पढ़ कर लौट रहा था, तभी बच्चों में कुछ विवाद हो गया। विवाद के दौरान ही गाँव के आपराधिक किस्म के दबंग हथियार निकाल लाये और फिर इकरार को गोली मार दी। घायल इकरार को अस्पताल लाया जा रहा था, तभी उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने अस्पताल पहुंचते ही इकरार को मृत घोषित कर दिया।

इकरार की हत्या की खबर उसके घर पहुंची, तो कोहराम मच गया। जिसने भी सुना, वह अस्पताल की ओर दौड़ पड़ा। आनन-फानन में सीओ सिटी के नेतृत्व में अस्पताल पुलिस पहुंच गई। सीओ ने पीड़ित पक्ष से बात कर सांत्वना दी एवं आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराने को कहा। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी चल रही है। इकरार के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)

Leave a Reply