बीस महीने की बच्ची का यौन उत्पीड़न, बच्ची की हालत गंभीर

बीस महीने की बच्ची का यौन उत्पीड़न, बच्ची की हालत गंभीर
बीस महीने की बच्ची का यौन उत्पीड़न, बच्ची की हालत गंभीर
बीस महीने की बच्ची का यौन उत्पीड़न, बच्ची की हालत गंभीर

बदायूं में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना हुई है। समूचा जिला प्रशासन और शहर की पुलिस बदायूं महोत्सव का आनंद ले रहे थे, तब एक दरिंदे द्वारा 20-21 महीने की बच्ची की जिंदगी रौंदी जा रही थी। बच्ची की हालत गंभीर है, जिसका जिला महिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दौड़ा कर दरिंदे को पकड़ लिया है।

हृदय विदारक वारदात सदर कोतवाली क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी संजीव जोशी उर्फ नंदा एक दलित परिवार की 20-21 महीने की बच्ची को खिलाने के बहाने साथ ले गया और एकांत में ले जाकर दरिंदे ने अबोध बच्ची का यौन उत्पीड़न किया। बताते हैं कि बच्ची की चीखों का दरिंदे पर कोई असर नहीं हुआ, लेकिन बच्ची बेहोश हो गई, तो दरिंदा उसे छोड़ कर भाग गया। बाद में परिजन बच्ची को डॉक्टर के पास ले गये। फिलहाल जिला महिला अस्पताल में बच्ची का उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है, साथ ही जंगल की ओर भाग रहे दरिंदे नंदा को भी पुलिस ने दौड़ा कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दरिंदा बरेली जिले में स्थित भुता थाना क्षेत्र का रहने वाला है और बदायूं में किराये पर रहता है। पुलिस आरोपी की उम्र की भी जाँच करायेगी।

हर चीख को दबाना चाहता है शासन-प्रशासन

Leave a Reply