बदायूं में समाजवादी पार्टी की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मधु चन्द्रा द्वारा एकमात्र नामांकन पत्र दाखिल किया गया, जिससे उनका निर्विरोध निर्वाचित होना निश्चित माना जा रहा है। बदायूं जिले में अनुसूचित वर्ग की महिला प्रथम बार निर्विरोध निर्वाचित होने जा रही हैं, वे बिसौली विधान सभा क्षेत्र के सपा विधायक […]
बदायूं के सर्वाधिक विवादित अस्पताल के रूप में कुख्यात अशोका हॉस्पीटल में एक और बवाल हो गया है। लापरवाही के चलते एक महिला की जान चली गई है। परिजन डॉक्टर के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग पर अड़े हुए हैं। अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला स्थित वार्ड नंबर- तीन की निवासी 55 वर्षीय जयबुल […]
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन का धर्मेन्द्र सिंह को बदायूं जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने उन्हें लखनऊ में नियुक्ति पत्र दिया। विकास क्षेत्र उझानी क्षेत्र के गाँव गठौना के प्रधान धर्मेन्द्र सिंह का जिलाध्यक्ष बनने के बाद जिले में प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया […]
बदायूं जिले में आज भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष का चुनाव नहीं हो सका। हालांकि पांच लोगों ने नामांकन पत्र भरे, लेकिन चुनाव अधिकारी ने चुनाव नहीं कराया। अब जिलाध्यक्ष का चुनाव प्रदेश स्तर से किया जायेगा, जिससे जनाधार विहीन नेता बेहद खुश नजर आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान […]
बदायूं जिले में भारतीय जनता पार्टी का जिलाध्यक्ष बनने के लिए दावेदार रात-दिन एक किये हुए हैं, लेकिन हरीश शाक्य का जिलाध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। हालाँकि अंतिम निर्णय प्रदेश नेतृत्व को ही लेना है, पर हरीश शाक्य के मुकाबले कोई दमदार दावेदार नजर नहीं आ रहा है, जिससे प्रदेश नेतृत्व भी […]
बदायूं लोकसभा क्षेत्र के युवा एवं लोकप्रिय सांसद धर्मेन्द्र यादव ने आज राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव के साथ जिम का उद्घाटन किया, साथ ही सांसद गाँधी ग्राउंड में चल रहे 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में सम्मिलित हुए। महाराज नगर स्थित समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष चौधरी नरोत्तम सिंह यादव के प्रतिष्ठान फिटनेस फैक्ट्री का सांसद धर्मेन्द्र […]
उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के अध्यक्ष, दर्जा राज्यमंत्री, बदायूं की समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष और कद्दावर नेता बनवारी सिंह यादव का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया। आनन-फानन में उन्हें बरेली ले जाया गया, जहां उनका एक निजी अस्पताल में उपचार हुआ, लेकिन स्वास्थ्य में बड़ा सुधार न होने के चलते डॉक्टर की […]
बदायूं स्थित जिला महिला अस्पताल में आज अविकसित बच्चे ने जन्म लिया। दो बच्चे हैं, लेकिन आपस में जुड़े हुए हैं। सभी अंग दो-दो हैं, लेकिन मल द्वार नहीं है। बच्चे को देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। बदायूं जिले के थाना मूसाझाग क्षेत्र में स्थित गाँव शाहपुर निवासी दलवीर […]
बदायूं के जिलाधिकारी ने न्यायालय में याचिका विचाराधीन होने के बावजूद एक निलंबित कर्मचारी को वेतन सहित बहाल कर दिया। बहाली के बाद सेवाकाल संतोषजनक मानते हुए विवादित कर्मचारी को प्रोन्नतीय वेतनमान भी दे दिया गया। शासन स्तर से जांच बैठी, तो इस प्रकरण में जिलाधिकारी सहित अन्य कई अफसर व कर्मचारी कार्रवाई से बच […]
बदायूं जिले में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के अन्तर्गत ग्राम पंचायत के प्रधान पद की कुल 1038 सीटों की मतगणना का कार्य जारी है, जिनके अधिकांश परिणाम घोषित किये जा चुके हैं। प्रेक्षक अजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी शम्भू नाथ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव मतगणना स्थलों का भ्रमण कर गणना कार्य का जायजा लेते […]