बदायूं विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी महेश चन्द्र गुप्ता ने सोमवार को अपना नामांकन कराया, इससे पूर्व विधान सभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता वैभव लॉन में एकत्रित हुए। पूर्व विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने बिरुआबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की और उसके बाद उनका जुलुस निकला, जो पथिक चौक, टिकट गंज चौक, हलवाई चौक, […]
जो कुछ कहा और जो कुछ हुआ, उसके लिए मैं क्षमा मांगता हूँ, सांसद धर्मेन्द्र यादव मेरे भाई हैं और हमेशा रहेंगे। उक्त विचार बदायूं विधान सभा क्षेत्र के विधायक, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं सपा प्रत्याशी आबिद रजा के हैं। जी हाँ, बदायूं स्थित इस्लामियां इंटर कॉलेज के परिसर में आयोजित की गई समाजवादी पार्टी […]
बदायूं जिले में समाजवादी पार्टी का टैंपों हाई करने के उद्देश्य से लोकप्रिय सांसद धर्मेन्द्र यादव दिल्ली से रवाना हो गये हैं, वे न सिर्फ बदायूं, बल्कि संभल जिले में भी सपा प्रत्याशियों का मनोबल बढ़ायेंगे। सांसद के आने को लेकर सपा प्रत्याशी बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बदायूं जिले के […]
बदायूं जिले के समाजवादी पार्टी के आम कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता के भी चेहरे रविवार को खिल उठे। कई जगह तो लोग एक-दूसरे को बधाई देते हुए दिखाई दिए। जी हाँ, हरप्रसाद सिंह पटेल द्वारा रविवार को समाजवादी पार्टी छोड़ दी गई, यह बात जैसे ही सार्वजनिक हुई, वैसे ही सपा कार्यकर्ताओं के साथ […]
बदायूं में चुनाव आयोग के निर्देश पर चलाया जा रहा आई विल वोट जागरूकता अभियान शीर्ष अफसरों की ब्रांडिंग और संभ्रांत वर्ग के मनोरंजन का कार्यक्रम बन कर रहा गया। जागरूकता अभियान पूरी तरह फेल रहा, लेकिन समारोह भव्य होने के चलते आकर्षण का केंद्र बना रहा। मतदान करने को जागरूक करने के लिए प्रशासन […]
भारतीय जनता पार्टी ने महेश चन्द्र गुप्ता के समर्पण के आगे किसी की नहीं सुनी और तमाम अफवाहों को दरकिनार करते हुए उन्हें ही अपना योद्धा बनाये रखा। बदायूं विधान सभा क्षेत्र से महेश चंद गुप्ता भाजपा प्रत्याशी के रूप में सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। पूर्व विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने बताया कि […]
बदायूं विधान सभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी महेश चन्द्र गुप्ता के आवास पर क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक और सेक्टर प्रभारियों की बैठक संपन्न हुई, जिसमेंमहेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा की सरकार बनना तय है, उन्होंने मार्मिक अंदाज में अपने लिए भी समर्थन मांगा। बदायूं विधान सभा क्षेत्र के संयोजक, सेक्टर संयोजक, […]
जनपद बदायूं में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामित किये गये व्यय प्रेक्षक एम. मुरली मोहन शुक्रवार को पहुँच गए, वह नलकूप विभाग के गेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं। व्यय प्रेक्षक से देर शाम जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी हवलदार यादव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महेन्द्र यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार […]
बदायूं के प्रशासनिक अफसरों को कैंपेन तक लिखना नहीं आता, इसीलिए आई विल वोट कैंपेन मजाक बनता जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि कलेक्ट्रेट परिसर में लगाये गये बैनर में कैंपेन अशुद्ध लिखा है, लेकिन उसे किसी अफसर ने पढ़ा तक नहीं। अगर, बैनर पर लिखे शब्दों को पढ़ा होता, तो निश्चित […]
भाजपा के घोषित प्रत्याशियों को लेकर हर क्षेत्र में मायूसी नजर आ रही है। कार्यकर्ताओं का लोकप्रिय प्रत्याशियों पर चुनाव लड़ने का दबाव है, जिससे अधिकांश क्षेत्रों में बगावत होने के आसार बढ़ रहे हैं। बात बदायूं विधान सभा क्षेत्र की करें, तो यहाँ भी बगावत के सुर जोर पकड़ने लगे हैं। घोषणा तो अभी […]