बदायूं नगर पालिका परिषद के कई वार्डों में आरक्षण की स्थिति संशोधित

बदायूं नगर पालिका परिषद के कई वार्डों में आरक्षण की स्थिति संशोधित

बदायूं नगर पालिका परिषद के वार्डों के परिसीमन में आपत्तियों के बाद आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित सूची शासन द्वारा जारी कर दी गई है, जिससे चुनाव लड़ने की तैयारियों में जुटे सभाषद प्रत्याशियों के दिल टूट सकते हैं।

शासन ने आपत्तियों के बाद वार्डों के परिसीमन की संशोधित सूची जारी कर दी है, जिसके अनुसार बदायूं नगर पालिका परिषद के लोटनपुरा को अनुसूचित जाति वर्ग, सिविल लाइन द्वितीय को अनुसूचित जाति से हटा कर महिला वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया है, नेकपुर अनुसूचित जाति, सिविल लाइन तृतीय अनारक्षित, शहबाजपुर अनारक्षित को अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया है, नाहर खां सराय पिछड़ा वर्ग, पनवाड़ी पिछड़ा वर्ग, कबूलपुर प्रथम महिला, जालंधरी सराय अनारक्षित, जोगीपुरा अनारक्षित, सैय्यद गंज महिला, वेदों टोला महिला, सराय फकीर पिछड़ा वर्ग महिला, कटरा ब्रह्मपुर अनारक्षित, ब्रह्मपुर प्रथम अनारक्षित, खंडसारी अनारक्षित, ऊपरपारा पिछड़ा वर्ग महिला, पटियाली सराय महिला, सिविल लाइन प्रथम पिछड़ा वर्ग महिला, चौधरी सराय पिछड़ा वर्ग, ब्रह्मपुर द्वितीय अनारक्षित, चांहखजूर अनारक्षित, सैय्यदबाड़ा अनारक्षित और मोहल्ला सोथा प्रथम महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

इसी तरह कबूलपुरा द्वितीय पिछड़ा, सोथा द्वितीय अनारक्षित, नई सराय अनारक्षित, हकीमगंज पिछड़ा और मौलवी टोला महिला वर्ग के लिए आरक्षित था, जिसे अब अनारक्षित कर दिया गया है। बता दें कि सभाषद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने आचार संहिता लगने के बाद प्रचार तेज कर दिया था, लेकिन आरक्षण की स्थिति बदलने से कई प्रत्याशियों के दिल टूट सकते हैं। संभावित प्रत्याशियों ने बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स लगवा दिए थे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

पढ़ें: बदायूं नगर पालिका परिषद में वार्डों के आरक्षण की सूची फाइनल

Leave a Reply