नगर निकाय चुनाव के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, मैदान में आईं डॉ. राबिया

नगर निकाय चुनाव के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, मैदान में आईं डॉ. राबिया
एसएसपी सौमित्र यादव से पुरस्कार प्राप्त करते हुए डॉ. राबिया शकील।

बदायूं जिले में नगर निकायों के अध्यक्षों के परिसीमन की घोषणा होते ही प्रशासनिक और राजनैतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, वहीं प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में खुल कर सामने आने लगे हैं। आम जनता शांत भाव से गतिविधियों पर गहरी नजर रखे हुए नजर आ रही है।

नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन से संबंधित जिला राष्ट्रीय बचत कार्यालय में कॉल सेंटर स्थापित किया गया है, जिसके फोन नंबर- 05832-266979 एवं मोबाइल नम्बर- 9450832371 से विभिन्न जानकारियां ली जा सकती हैं, साथ ही शिकायत और सुझाव भी दिए जा सकते हैं, इसी तरह चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी भी खुल कर सामने आने लगे हैं। बदायूं शहर से निवर्तमान पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा का चुनाव मैदान में उतरना पहले से ही तय माना जा रहा है। भाजपा से टिकट के दावेदार तो कई नजर आ रहे हैं, लेकिन भाजपा से प्रत्याशी कौन होगा, इस बारे में अभी कयास भी नहीं लगाये जा सकते।

शहर से डॉ. राबिया शकील ने चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। डॉ. शकील जिला पंचायत सदस्य हैं, उनकी पत्नी डॉ. राबिया जिला महिला अस्पताल में सेवायें देती हैं, साथ ही समाज सेवा में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेती रहती हैं। सामाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए डॉ. राबिया की प्रशंसा की जाती रही है, उन्हें महिला शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए मलाला पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है, उन्हें यह पुरस्कार एसएसपी सौमित्र यादव द्वारा दिया गया था।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

पढ़ें: फात्मा रज़ा ने भाजपा से पिछली हार का भी लिया बदला

पढ़ें: त्वरित प्रतिक्रिया: बेहद मजबूत फात्मा रजा को कौन दे सकेगा चुनौती?

Leave a Reply