भाजयुमो की चर्चित पदयात्रा का शुभारंभ, कई नेता नहीं आये

भाजयुमो की चर्चित पदयात्रा का शुभारंभ, कई नेता नहीं आये
भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीप वार्ष्णेय के नेतृत्व में शुरू हुई पदयात्रा का बिरुआबाड़ी मंदिर से शुभारंभ कराते बरेली क्षेत्र के अध्यक्ष बी.एल. वर्मा व जिलाध्यक्ष प्रेम स्वरूप पाठक।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीप वार्ष्णेय के नेतृत्व में शुरू हुई पदयात्रा का बिरुआबाड़ी मंदिर से शुभारंभ कराते बरेली क्षेत्र के अध्यक्ष बी.एल. वर्मा व जिलाध्यक्ष प्रेम स्वरूप पाठक।

बदायूं जिले के भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुलदीप वार्ष्णेय के नेतृत्व में निकलने वाली चर्चित पदयात्रा का आज विधिवत शुभारंभ हो गया। पूजा-अर्चना के बाद प्राचीन बिरुआबाड़ी मंदिर से पदयात्रा शुरू हुई, जिसे भाजपा बरेली क्षेत्र के अध्यक्ष बी.एल. वर्मा और जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक ने रवाना किया, साथ ही कुछ नेताओं का न आना चर्चा का विषय रहा।
पदयात्रा का शुभारंभ करते हुए भाजपा बरेली क्षेत्र के अध्यक्ष बी.एल. वर्मा और जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक ने युवाओं का मनोबल बढ़ाते हुए सराहना की, साथ ही कहा कि इस यात्रा से पार्टी को मजबूती मिलेगी। डिजिटल सदस्यता अभियान में भी तेजी आयेगी। जिला उपाध्यक्ष अजित वैश्य और क्षेत्रीय मंत्री दीपमाला गोयल ने कहा कि इस रचनात्मक कार्य से पार्टी हर बूथ पर मजबूत होगी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीप वार्ष्णेय ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पप्पू शाक्य, रवीन्द्र सिंह, राणा प्रताप सिंह, संजय यादव, रवि सिंह, विनीत पाण्डेय, राजीव जैकी, संजीव गुप्ता सहित तमाम लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बदायूं के बिरुआबाड़ी मंदिर से शुरू हुई पदयात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। पदयात्रा में शिव ओम पाल, रामौतार मीणा, आदिल खान, पीयूष गुप्ता, अरविन्द राणा, वरुण, उमेश शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। यह भी बता दें कि इस यात्रा में जिला स्तरीय नेताओं का भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीप वार्ष्णेय को अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। आज भी कई बड़े नेता नहीं आये, जो चर्चा का विषय रहा।

भाजपा को मजबूत करेगी कुलदीप वार्ष्णेय की यात्रा

One Response to "भाजयुमो की चर्चित पदयात्रा का शुभारंभ, कई नेता नहीं आये"

Leave a Reply