थानों का घेराव कर रही भाजपा जिलाध्यक्ष के चाचा की हत्या

थानों का घेराव कर रही भाजपा जिलाध्यक्ष के चाचा की हत्या
सूचना के बाद पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य व पूर्व विधायक महेश गुप्ता।
सूचना के बाद पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य व पूर्व विधायक महेश गुप्ता।

भारतीय जनता पार्टी खराब कानून व्यवस्था को लेकर थानों का घेराव कर रही है, इस बीच भाजपा जिलाध्यक्ष के चाचा को मौत के घाट उतार दिया मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है

बदायूं जिले के बिनावर थाना क्षेत्र में स्थित गाँव कादराबाद में नंदराम (48) की लाठियों से पीट कर हत्या कर दी मृतक ग्राम प्रधान रहा है हत्या का कारण अभी ज्ञात नहीं हो सका है पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया, जिसमें हत्या की पुष्टि हुई है

मृतक नंदराम भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य के चाचा थे सूचना मिलते ही हरीश शाक्य पूर्व विधायक महेश गुप्ता के साथ पहुंच गये पुलिस हत्यारों को नहीं खोज पाई है अंत्येष्टि में जुटे परिवार की ओर से अभी तक तहरीर भी नहीं दी गई है परिवार में कोहराम मचा हुआ है

Leave a Reply