परिणाम आने का समय है, कार्यकर्ता और अधिक मेहनत करें: वर्मा

परिणाम आने का समय है, कार्यकर्ता और अधिक मेहनत करें: वर्मा
भाजपा के सम्मेलन में उपस्थित पदाधिकारी।

बदायूं विधान सभा क्षेत्र की बूथ समिति का भाजपा ने सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का मंत्र दिया। मिशन कंपाउंड में आयोजित किये गये सम्मेलन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा ने कहा कि आप लोगों ने अब तक पार्टी के सभी कार्यक्रम सफलता पूर्वक आयोजित किये हैं, आप दो साल से पार्टी के के लिए मेहनत कर रहे हैं, अब परिणाम आने का समय है, इसलिए जागरूकता के साथ और कड़ी मेहनत करें।

उन्होंने कहा कि आपकी इच्छा के अनुरूप पार्टी ने पूर्व विधायक महेश चन्द्र गुप्ता को बदायूं विधान सभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है, अब आप लोगों की यह जिम्मेदारी बनती है कि महेश चन्द्र गुप्ता को विजयी बनायें, इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी, क्योंकि जब तक हमें परिणाम नहीं मिल जाता, तब तक हमारी मेहनत का कोई औचित्य नहीं रहता।

उन्होंने कहा कि कई-कई बार विधायक रहने के बाद भी क्षेत्र का विकास नहीं करा पाए, ऐसे नेता भी वोट मांगने आयेंगे, जो कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए समय नहीं देते थे, कार्यकर्ता मिलने जाता था, तो उनको रात को बुलाया जाता था, क्षेत्र की जनता उनके अत्याचार से दुखी थी, ऐसे लोगों के अत्याचार का बदला लेने का समय है, यही बात जनता को समझायें।

भाजपा के जिला प्रभारी महाराज सिंह ने कहा बदायूं के कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने पार्टी के सभी कार्यक्रमों को पूर्ण रुप से सफल बनाया है, अब परीक्षा की घड़ी है और आपको इस परीक्षा में 100 अंक लाकर उत्तीर्ण होना है। जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि बदायूं जनपद में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में माहौल बना हुआ है, हमारे सभी कार्यकर्ता सभी प्रत्याशियों को जिताने में लगे हैं, बदायूं विधान सभा क्षेत्र में महेश चंद्र गुप्ता की जीत सुनिश्चित है।

भाजपा प्रत्याशी महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि मैं पूर्व में विधायक रहा, आपने मेरा कार्यकाल देखा, मैंने विपक्ष में रहते हुए जितने कार्य कराये, वह भी किसी से छिपे नहीं है, मैं अपने कार्यकर्ताओं के लिए 24 घंटे तैयार रहता हूँ, विधायक बनाने के बाद आपको लगेगा कि आपने सही व्यक्ति को वोट दिया है, इसका मैं वादा करता हूँ। कार्यक्रम को पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सक्सेना, दीपमाला गोयल, नेकपाल कश्यप, डीपी भारती, अतुल अलंकार, सोबरन सिंह राजपूत ने बूथ अध्यक्षों के समक्ष अपने विचार व्यक्त किए।

अंत में पूर्व विधायक महेश चंद गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अजीत वैश्य, महामंत्री शारदेंदु पाठक, मनीष अग्रवाल, सीमा राठौर, धीरेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र वर्मा, पिंकू सक्सेना, मनोज विक्टर, रक्षपाल सिंह यादव, राजन गुप्ता, आर्येन्द्र पटेल, संजीव पटेल, प्यारेलाल, रविंद्र सिंह, मनोज सिंह, राज किशोर गुप्ता, अजय पाल यादव, अनुज सक्सेना, ज्ञानेंद्र सिंह, विजय रतन सिंह, मनोज मोदी, अंकित मौर्य, विष्णु गुप्ता, सुभाष गुप्ता, उमा सिंह, ममता गौर, अमिताभ उपाध्याय, पूनम गुप्ता, हिमांशु कठेरिया, संतोष कन्नौजिया सहित विधान सभा क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रमुख और मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)

संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका, प्रभावशाली नेताओं ने भाजपा को दिया समर्थन

भाजपा की सरकार बनना तय, सम्मान और विकास के लिए दें वोट: महेश

पक्षपात पूर्ण कराये गये विकास कार्यों का बदला लेने का समय आ गया है: महेश

भाजपा प्रत्याशी ने किया तूफानी भ्रमण, पत्नी ने भी किया चुनाव प्रचार

शक्ति प्रदर्शन के साथ भाजपा प्रत्याशी महेश चन्द्र गुप्ता ने कराया नामांकन

Leave a Reply