दर्जा राज्यमंत्री बनवारी सिंह यादव का भव्य स्वागत

दर्जा राज्यमंत्री बनवारी सिंह यादव का भव्य स्वागत
उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने के बाद बदायूं जनपद में प्रथम आगमन पर किये गये स्वागत से अभिभूत नजर आ रहे बनवारी सिंह यादव।
उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने के बाद बदायूं जनपद में प्रथम आगमन पर किये गये स्वागत से अभिभूत नजर आ रहे बनवारी सिंह यादव।

बदायूं की समाजवादी पार्टी के ध्रुव बनवारी सिंह यादव उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने के बाद आज बदायूं जनपद में प्रथम बार आये, तो उनके चाहने वालों ने उनका भव्य स्वागत किया। उनकी नियुक्ति 19 मई को की गई थी एवं राज्यमंत्री का दर्जा भी दिया गया है, लेकिन वे कैबिनेट स्तर का दर्जा चाहते थे, पर मुख्यमंत्री के देश से बाहर होने एवं नामित होने वाले एमएलसी की सूची पर राज्यपाल की ओर से आपत्ति लगाने के चलते उनका परिवर्तन टल गया। माना जा रहा है कि शीघ्र ही उन्हें कैबिनेट स्तर का दर्जा दे दिया जायेगा। बता दें कि बनवारी सिंह यादव समाजवादी पार्टी- बदायूं इकाई के जिलाध्यक्ष भी हैं एवं उसहैत विधान सभा क्षेत्र से विधायक व बदायूं क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य रहे हैं। आवास विकास निगम के भी अध्यक्ष रहे हैं। फिलहाल वे मुरादाबाद क्षेत्र से नामित एमएलसी थे, जहाँ से उनका कार्यकाल पूरा हो चुका है। कार्यकाल पूरा होने के बाद ही उन्हें उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष पद पर नियुक्त कर दर्जा राज्यमंत्री दिया गया है। वर्तमान में उनके पुत्र आशीष यादव उसहैत क्षेत्र से विधायक हैं। यह भी बता दें कि बनवारी सिंह यादव समाजवादी पार्टी के लिए न सिर्फ समर्पित रहे हैं, बल्कि वे जिले में पार्टी के स्तंभ हैं। उनके बिना जिले में पार्टी और संगठन की कल्पना तक नहीं की जा सकती, इसीलिए शीर्ष नेतृत्व उन्हें विशेष सम्मान देता है। मुलायम सिंह यादव के शासन में उन्हें मिनी मुख्यमंत्री कहा जाता था। जिले में प्रथम बार आने पर आज उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया गया एवं उनके समर्थकों ने जमकर नारे भी लगाये। इस अवसर पर सुरेश पाल सिंह चौहान, बलवीर सिंह यादव, दलवीर सिंह यादव और प्रभात अग्रवाल सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे एवं जिले भर से बड़ी संख्या में आकर लोगों ने स्वागत जुलुस में भाग लिया।

Leave a Reply