दातागंज में निकाली गई भगवान बाल्मीकि की शोभायात्रा

दातागंज में निकाली गई भगवान बाल्मीकि की शोभायात्रा
भगवान राम व लक्ष्मण के पात्रों की आरती उतारते चेयरमैन राजीव कुमार गुप्ता।
भगवान राम व लक्ष्मण के पात्रों की आरती उतारते चेयरमैन राजीव कुमार गुप्ता।

बदायूं जिले के कस्बा दातागंज में आज रामायण के रचयिता, महाकवि भगवान बाल्मीकि की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। यात्रा का शुभारम्भ नगर पालिका परिषद दातागंज के लोकप्रिय व युवा चेयरमैन राजीव कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखा कर किया गया। यात्रा में नगर के साथ क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

दातागंज में निकाली गई शोभायात्रा में देवी-देवताओं की झांकी, काली अखाड़ा, महर्षि बाल्मीकि, भगवान गणेश, राधाकृष्ण, माता दुर्गा झांकी, लव-कुश, भगवान शंकर, शबरी भगवान राम को बेर खिलाते हुए मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बैंड-बाजों की धुन पर निकली शोभायात्रा में युवाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। बाल्मीकि शोभायात्रा नगर के दुर्गा देवी मन्दिर से शुरू होकर नगर के मो. सड़क, बुद्ध बाजार, मैन चौराहा, शुक्र बाजार चौराहा, कांसपुर मार्ग से होते हुए मो. परा तक निकाली गई।

शोभायात्रा में नगर पालिका परिषद दातागंज के अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी, बालक राम, ईशा चरन, महेश, जितेन्द्र कुमार बाल्मीकि, शेखर, आकाश बाल्मीकि, राजीव कुमार, अशोक कुमार, चन्द्रपाल, अमित, शाका, कल्लू दीपक, विक्रम, मोहित, नन्हें और अजीत सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

विकास का पर्याय बन गया है राजीव कुमार गुप्ता का नाम

राजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा ने मचाई धूम

Leave a Reply