प्रधानमंत्री का भारत को स्वच्छ बनाने का सपना साकार करें: जितेन्द्र

प्रधानमंत्री का भारत को स्वच्छ बनाने का सपना साकार करें: जितेन्द्र
कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत जितेन्द्र सक्सेना।

बदायूं जिले के कस्बा सहसवान में भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष जितेन्द्र सक्सेना पहुंचे, तो कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की धुन के बीच कार्यकर्ताओं ने जितेन्द्र सक्सेना को फूल-मालाओं से लाद दिया। कार्यकर्ताओं के असीमित प्रेम से जितेन्द्र सक्सेना अभिभूत हो गये।

भव्य स्वागत समारोह के बाद भाजपा के ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष जितेन्द्र सक्सेना ने कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं के संबंध में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि समाज के सबसे निचले तबके के लिए भाजपा सरकार कार्य कर रही है। स्वच्छता को देश में पहली बार अभियान बनाया गया, जबकि स्वच्छता आम आदमी की प्रथम आवश्कयता थी। उन्होंने कहा कि गंदगी से न सिर्फ बीमारियाँ फैलती हैं, बल्कि व्यक्ति का चौतरफा विकास रुक जाता है, उसकी सोच पर बड़ा विपरीत प्रभाव पड़ता है, इसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महसूस किया और सर्व प्रथम स्वच्छता को प्राथमिकता के आधार पर सरकार के एजेंडे में शामिल किया।

जितेन्द्र सक्सेना ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में लोगों को बतायें, साथ ही ओडीएफ में प्रशासन का सहयोग भी करें। प्रधानमंत्री का स्वच्छ भारत का सपना साकार करने में अपना संपूर्ण योगदान दें। जितेन्द्र सक्सेना ने डिजिटल शोरूम का उद्धघाटन भी किया, इस मौके पर भाजपा नगरअध्यक्ष अमरीश कुमार, नगर उपाध्यक्ष गोपाल चाणक्य, नगर महामंत्री पीयूष महेश्वरी, सचिन शर्मा, विक्रम सक्सेना, दीक्षा माहेश्वरी, शिवप्रकाश सक्सेना, सुभाष गुप्ता, विनोद शर्मा, सौरभ माहेश्वरी, आईटी टीम के संयोजक अरुण कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply