समाजवादी पार्टी समाज के हर वर्ग का सम्मान करती है: ब्रजेश

समाजवादी पार्टी समाज के हर वर्ग का सम्मान करती है: ब्रजेश
छत्रपति शिवाजी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान करते युवा नेता ब्रजेश यादव।
छत्रपति शिवाजी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान करते युवा नेता ब्रजेश यादव।

वैदिक परंपरा प्राचीन है, इसके मार्ग पर चल कर श्रेष्ठ समाज की स्थापना की जा सकती है। पाखंड में जकड़ा व्यक्ति और कोई भी समाज विकास नहीं कर सकता, इसलिए वैदिक रीति का न सिर्फ सम्मान करें, बल्कि जीवन में भी उतारें।

उक्त विचार बदायूं जिले के डीसीबी के चेयरमैन व लोकप्रिय सपा नेता ब्रजेश यादव ने व्यक्त किये। सहसवान विधान सभा क्षेत्र के गाँव नवाबगंज बेहटनी में आर्य समाज द्वारा आयोजित किये गये कार्यक्रम में ब्रजेश यादव ने कहा कि रुढ़िवाद से बचाने में आर्य समाज का बड़ा योगदान रहा है, उस परंपरा को और आगे ले जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वैदिक परंपरा प्राचीन है, जिस पर चल कर व्यक्ति स्वयं के साथ समाज का भी उत्थान कर सकता है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह का आह्वान करते हुए कहा कि ऐतिहासिक महापुरुषों से संबंधित साहित्य अवश्य पढ़ें। महापुरुषों के जीवन से संघर्ष करने की प्रेरणा मिलती है।

ब्रजेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी आर्य समाज के सिद्धातों के अनुसार ही सभी को समान आदर देती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने समाज के हर वर्ग के हित योजनायें संचालित की हैं। चुनाव बाद समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनेगी और फिर प्रदेश का और अधिक विकास होगा। उन्होंने कहा कि विकास के लिए समाजवादी पार्टी को वोट दें। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को क्रिकेट किट भी भेंट की और कहा कि खेल से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्ट निवास करता है। स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क वाला व्यक्ति हमेशा समाज का भला करता है। उन्होंने कहा कि खेलों में रूचि हो तो बेहतर कैरियर भी बनाया जा सकता है। बोले- युवाओं और खेलों को आगे बढ़ाने के लिए वे हर समय मदद करने को तैयार रहते हैं। इससे पहले उनका जोरदार स्वागत किया।

संबंधित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

ब्रजेश यादव के प्रयास से बंदियों ने समाप्त की भूख हड़ताल

आदर्श आचरण के चलते राजनीति में ब्रजेश यादव का कद बढ़ा

ब्रजेश यादव के निशाने पर आये बीएसए, जमकर हड़काया

जेल अधीक्षक, जेलर और सीओ निलंबित, छा गये ब्रजेश यादव

ख्वाजा से की सपा व सहसवान क्षेत्र को शैतान से बचाने की दुआ

Leave a Reply