परिवार नतमस्तक, अखिलेश बनेंगे कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष

परिवार नतमस्तक, अखिलेश बनेंगे कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष
 मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

रिश्तों का सच सामने आने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अर्जुन की भूमिका में आ गये हैं, वे अब रहम करने को तैयार नहीं हैं, उनकी आक्रामकता के चलते परिवार दहशत में आ गया है। एक-एक परिजन अखिलेश के आगे नतमस्तक है और सभी शिवपाल सिंह यादव को पीछे हटाने के प्रयास करने लगे हैं, वहीं शिवपाल सभी पदों से त्याग पत्र देने पर अड़े हुए हैं, साथ ही अखिलेश यादव सुबह दस बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार की दोपहर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्य सचिव दीपक सिंघल को हटा कर राहुल भटनागर को मुख्य सचिव बना दिया। देर शाम सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व अखिलेश यादव से छीन कर शिवपाल सिंह यादव को दे दिया था, जिसके बाद अखिलेश यादव ने शिवपाल सिंह यादव के महत्वपूर्ण विभाग छीन लिए।

विभाग जाने के बाद शिवपाल सिंह यादव सभी पदों से त्याग पत्र देने को तैयार हो गये, वहीं मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मिलने का समय मांग लिया, वे सुबह दस बजे के करीब राज्यपाल से मुलाकात कर सकते हैं, इससे पूरा परिवार घबरा गया है। सूत्रों का कहना है कि अखिलेश किसी से बात तक करने को तैयार नहीं हैं, जिससे पूरा परिवार नतमस्तक हो गया है और सभी शिवपाल सिंह यादव को पीछे हटने को मनाने में जुट गये हैं। घटना क्रम पर देश भर की नजरें जमी हुई हैं, वहीं आम जनता की सहानुभूति अखिलेश यादव के साथ नजर आ रही है, जिससे अखिलेश यादव का मनोबल बढ़ा हुआ है। सूत्रों का कहना है कि अब अखिलेश यादव पुनः प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व नहीं लेंगे, इसलिए बुधवार को उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

संबंधित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

अखिलेश ने शिवपाल से छीने पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग

अखिलेश का साहस तोड़ने को शिवपाल बनाये प्रदेश अध्यक्ष

नाजायज नहीं कही जा सकती अखिलेश यादव की नाराजगी

Leave a Reply