पुलिस को देखते ही छत से कूद कर भाग गया आबिद रजा का पीआरओ सरताज

पुलिस को देखते ही छत से कूद कर भाग गया आबिद रजा का पीआरओ सरताज
सरताज खां

बदायूं विधान सभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक रहे आबिद रजा का पीआरओ सरताज खां को पुलिस पकड़ने गई, तो वह पुलिस को देखते ही भाग खड़ा हुआ। दूरी होने के कारण पुलिस ने आवाज दी, पर उसने मुड़ कर भी नहीं देखा और छत से कूद कर भागने में सफल हो गया। पुलिस खाली हाथ वापस लौट आई।

उल्लेखनीय है कि सदर कोतवाली पुलिस ने कौसर को बिसौली विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक कुशाग्र सागर के फर्जी पैड के साथ 4 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। जाँच में खुलासा हुआ कि आबिद रजा को विधान सभा से मिले पैड का दुरूपयोग सरताज करा रहा था। पुलिस ने सरताज का नाम भी विवेचना में शामिल कर लिया था। कौसर जेल जा चुका है, वह सरताज का भाई है। यह भी बता दें कि समाजवादी पार्टी की सरकार में सदर क्षेत्र के सपा विधायक व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा से ज्यादा उनके पीआरओ सरताज खां की तूती बोलती थी, वह स्कूटी पर पीआरओ दर्जा राज्यमंत्री लिखा कर घूमता था।

बताते हैं कि सरताज से पुलिस के सिपाही और दारोगा तक कांपते थे, वह कोतवाली में घुस कर किसी को भी छुड़ा ले जाता था, वही सरताज आज खुद छुप कर जिंदगी गुजार रहा है। बताते हैं कि कुछ देर पहले कोतवाली पुलिस ने सरताज के घर पर दबिश दी, तो वह पुलिस को देखते ही भागने लगा। सिपाही ने आवाज देकर रोकना चाहा, पर सरताज छत से कूद कर भाग गया। घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)

संबंधित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

आबिद रजा का पीआरओ सरताज भूमिगत, फर्जी पैड प्रकरण में कौसर गया जेल

पीआरओ का ताज फेंक कर सरताज ने ओड़ ली भगवा चादर, बना चर्चा का विषय

आबिद के पीआरओ के भाई के विरुद्ध कार्रवाई से गुंडे भूमिगत

विधायक आबिद रजा के पीआरओ सहित 13 लोगों पर मुकदमा

Leave a Reply