धर्मेन्द्र यादव को परदेसी कहने पर आबिद रजा का पुतला फूंका

धर्मेन्द्र यादव को परदेसी कहने पर आबिद रजा का पुतला फूंका
नबादा चौराहे पर विधायक आबिद रजा का पुतला फूंकते आक्रोशित लोग।
नबादा चौराहे पर विधायक आबिद रजा का पुतला फूंकते आक्रोशित लोग।

बदायूं लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद धर्मेन्द्र यादव को परदेसी कहने से जिले भर के लोग बेहद आक्रोश में हैं। विधायक आबिद रजा का विरोध शहर से निकल कर जिले भर में फैलता जा रहा है। आबिद के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए आज फिर जगह-जगह पुतला फूंका गया।

शहर में सिविल लाइन थाना के नबादा चौराहे पर मोहतशाम सिद्दीकी के नेतृत्व में तमाम लोगों ने विधायक आबिद रजा मुर्दाबाद और विकास पुरुष धर्मेन्द्र यादव जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए आबिद रजा का पुतला फूँका। कस्बा बिल्सी में भी विधायक आबिद रजा के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई और पुतला फूँका गया, यहाँ मुलायम सिंह बिग्रेड के सत्यवीर सिंह यादव, अंकित यादव, चेतन यादव, कुंवरपाल, अवनेश, आयुष, सोनू, रवि, छोटू सागर, राजीव आर्य, संदीप आर्य, विनोद गुप्ता, नरेश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply