हम देंगे साफ-सुधरा भ्रष्टाचार मुक्त शासन: डीपी यादव

हम देंगे साफ-सुधरा भ्रष्टाचार मुक्त शासन: डीपी यादव

राष्ट्रीय परिवर्तन दल और महान दल मिल कर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश में चालीस लोकसभा क्षेत्रों को चिन्हित कर लिया गया है, जहां शीघ्र ही प्रत्याशी घोषित कर दिए जायेंगे। यह बात आज पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान डीपी यादव ने कही।

राष्ट्रीय परिवर्तन दल के अध्यक्ष डीपी यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए समाजवादी पार्टी की सरकार पर भी तीखे प्रहार किये। उन्होंने सपा सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया, साथ ही कहा कि वह अखिलेश यादव से कभी मिले ही नहीं हैं, तो सपा में जाने और सपा से टिकट मांगने का सवाल कैसे खड़ा हो सकता है। बोले- एक बार साथ रह कर जिस व्यक्ति को वह परख चुके हैं, वह दोबारा उसके साथ क्यूं जायेंगे। डीपी यादव ने यह भी कहा कि वह इतने भले व्यक्ति नहीं है, जो उनके साथ दोबारा जाया जाये।

उन्होंने सपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में कोहराम मचा हुआ है। बोले- प्रदेश की जनता बसपा के शासन से त्रस्त थी, जिसके विपरीत जनता ने सपा को चुन लिया, इसका मतलब यह नहीं है कि सपा अच्छी पार्टी है। उन्होंने कहा कि बदायूं जिले का और भी बुरा हल है, यहाँ लोकतंत्र ही खत्म हो गया है। डीपी ने कहा कि जनता भष्टाचार मुक्त शासन चाहती है, जिसका उदाहरण आम आदमी पार्टी है। बोले- साफ़-सुधरी और भ्रष्टाचार मुक्त शासन हम देंगे।

संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

उच्चतम न्यायालय की शरण में गईं उमलेश यादव

Leave a Reply