सत्ता में आने पर सवर्णाें को भी मिलेगा आरक्षण: धर्मेन्द्र

सत्ता में आने पर सवर्णाें को भी मिलेगा आरक्षण: धर्मेन्द्र
प्रचार अभियान के तहत लोगों को संबोधित करते सपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव
प्रचार अभियान के तहत लोगों को संबोधित करते सपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव

बदायूं में व्यापारी सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये सपा प्रत्याशी व सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि अभी तक लोग कहते थे कि सपा मुसलमानों और पिछडों की पार्टी है। आज पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि जिस दिन सपा की सरकार केन्द्र में बनेगी, उस दिन सवर्णों को भी आरक्षण का लाभ दिया जायेगा। बोले- जिस तरह से अभी तक अखिलेश सरकार ने प्रदेश में किसान बीमा योजना का लाभ किसानों को पांच लाख रूपये दिया जाता है, यदि केन्द्र में सपा की सरकार बनी, तो व्यापारियों को भी बीमा योजना के तहत दस लाख रुपया दिया जायेगा। व्यापारियों के हित के लिए जितने भी कदम अखिलेश सरकार द्वारा उठाये जा रहे हैं, शायद, आज तक किसी सरकार ने उतना सोचा भी न हो। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ही एक ऐसी सरकार है, जो व्यापारियों के हित के बारे में सोचती है।
सपा प्रत्याशी ने कहा कि व्यापारियों और समाजवादियों का दीया बाती का साथ रहा है। जब-जब समाजवादी पार्टी संकट में आयी है, तब-तब व्यापारियों ने  बढ-चढ़ कर के हिस्सा लिया और समाजवादी पार्टी के साथ संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के खुले समर्थन से ही 2012 के विधान सभा के चुनाव में भारी बहुमत मिला। यदि सपा सरकार केन्द्र में आयी, तो अलग से व्यापारियों के हितों के लिए कानून बनाया जायेगा। समाजवादी पार्टी एक ऐसी पार्टी है, जिसने लोकसभा में एफ0डी0आई0 का खुला विरोध किया था, जबकि भाजपा और कांग्रेस एफ0डी0आई0 के समर्थन में दोस्ताना रिश्ता निभा रहे थे। सांसद ने कहा कि यदि हमारे देश में बहुराष्ट्रीय कम्पनियां आ जायेंगी, तो हमारे देश के लाखों व्यापारी और नौजवान बेरोजगार हो जायेंगे।
सपा प्रत्याशी ने विधान सभा क्षेत्र सहसवान और बिल्सी में दर्जनों नुक्कड सभायें की। ग्राम रसूलपुर में दुघर्टना में एक ही परिवार के 6 लोगों की आकस्मिक मृत्यु पर धर्मेन्द्र यादव ने उनके घर जाकर शोक प्रकट किया। इस मौके पर ज्वाला प्रसाद कश्यप, ओम प्रकाश कश्यप, नत्थू राम कश्यप, राम खिलाड़ी कश्यप आदि मौजूद रहे, वहीं व्यापारी सम्मेलन में विधायक सहसवान ओमकार सिंह यादव, वक्फ विकास निगम के अध्यक्ष आबिद रज़ा, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, सचिव जवाहर रस्तोगी, समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द गुप्ता, रजनीश गुप्ता, सुभाष चन्द्र रस्तोगी, भोला बाबू, रीता गुप्ता, विजय अनेजा व हर प्रसाद पटेल ने सभा को सम्बोधित कर सपा प्रत्याशी को जिताने की व्यापारियों से अपील की।

जिला सचिव राघवेन्द्र कश्यप पार्टी से निष्कासित 

समाजवार्दी पार्टी के जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव ने प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के निर्देशानुसार पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पार्टी के जिला सचिव राघवेन्द्र कश्यप को पद से मुक्त करते हुये तत्काल प्रभाव से पार्टी से निस्कासित कर दिया है।

5 और 6 को बदायूं में मुख्यमंत्री की 4 जनसभाएं होंगी

समाजवार्दी पार्टी के जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव 05 अप्रैल 2014 को 09: 30 बजे बिल्सी विधान सभा क्षेत्र के ग्राम सभा कोल्हाई एवं 10: 30 बजे सदर विधान सभा के बिनावर कस्बा में में जनसभा को संबोधित करेंगे। अगले दिन 06 अप्रैल 2014 को बिसौली विधान सभा के ग्राम सभा दुन्दपुर में 11: 00 बजे समाजवादी के प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेगें।

Leave a Reply