अजय बढ़त के साथ धर्मेन्द्र यादव की जीत सुनिश्चित

अजय बढ़त के साथ धर्मेन्द्र यादव की जीत सुनिश्चित
मीडिया सेंटर में टीवी पर रुझान देखते केन्द्रीय सुरक्षा बलों के जवान
मीडिया सेंटर में टीवी पर रुझान देखते केन्द्रीय सुरक्षा बलों के जवान

बदायूं लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने धर्मेन्द्र यादव को विकास का पुरस्कार दे दिया है। उन्होंने अजय बढ़त हासिल कर ली है, जिससे उनकी जीत अब सुनिश्चित मानी जा रही है। सपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण के साथ जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है।

मीडिया सेंटर में बैठे पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य
मीडिया सेंटर में बैठे पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य

बदायूं लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव ने भाजपा प्रत्याशी वागीश पाठक के मुकाबले डेढ़ लाख मतों से अजय बढ़त हासिल कर ली है। उनकी जीत अब सुनिश्चित मानी जा रही है, जिससे उनके समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। धर्मेन्द्र यादव प्रथम राउंड से ही आगे रहे हैं और अब विधान सभा क्षेत्रवार भी वह सब से आगे हैं। उनकी जीत सुनिश्चित होते ही बसपा, महान दल और आप पार्टी के नेता छठे राउंड में ही मतगणना स्थल से खिसक लिए। नौवां राउंड आते-आते भाजपा नेताओं ने भी हथियार डाल दिए और पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य व भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीप वार्ष्णेय भी मतगणना केंद्र से बाहर आ गये और कुछ देर मीडिया सेंटर में बिताने के बाद चले गये।

मीडिया सेंटर में बैठे भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीप वार्ष्णेय
मीडिया सेंटर में बैठे भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीप वार्ष्णेय

उधर बदायूं लोकसभा क्षेत्र में धर्मेन्द्र यादव की जीत लगभग पहले से ही निश्चित थी, इसलिए यहाँ की मतगणना को लेकर बहुत अधिक उत्सुकता भी नहीं थी। जीत के अंतर को लेकर ही लोग जमे हुए थे, लेकिन देश के नतीजों को लेकर मीडिया सेंटर में पत्रकारों के साथ सुरक्षा बलों के जवान भी जमे रहे, साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी भी बार-बार टीवी देखने आते रहे। देश के नतीजों को लेकर हर कोई आश्चर्यचकित नजर आया।

संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

बदायूं लोकसभा क्षेत्र में आधा घंटा देर से मतगणना शुरू

Leave a Reply