कुछ लोगों ने महिलाओं को बच्चा पैदा करने की मशीन बना रखा है: कुलदीप

कुछ लोगों ने महिलाओं को बच्चा पैदा करने की मशीन बना रखा है: कुलदीप
माला पहना कर युवाओं का स्वागत करते कुलदीप वार्ष्णेय।

उच्चतम न्यायालय के आदेश के बावजूद कट्टरपंथियों की भाषा में बदलाव नहीं हो रहा है। कुलदीप वार्ष्णेय ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। हिजामं के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने महिलाओं को बच्चा पैदा करने की मशीन बना रखा है।

बदायूं में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर दो दिवसीय समारोह आयोजित किया गया, जिसमें शुक्रवार को मुख्य अथिति के रूप में बोलते हुए हिन्दू जागरण मंच के प्रांत महामंत्री कुलदीप वार्ष्णेय ने कहा कि कुछ लोगों ने महिलाओं को बच्चा पैदा करने की मशीन बना रखा है। उन्होंने कहा कि तीन शादियां भी समाज पर कलंक हैं, इससे महिलाओं के तमाम अधिकारों का हनन होता है।

समारोह में मुख्य वक्ता विष्णु गुप्ता ने स्वामी जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा श्रोत हैं। समारोह में जिलाध्यक्ष प्रभात सक्सेना, युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिसौदिया, देवेंद्र सिंह, ओमवीर, अरुण पटेल, श्रीराम शाक्य, विकास गुप्ता, रंजीत सिंह, अनुज सिंह, अनिल सैनी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मंच का विस्तार भी किया गया। प्रशान्त शर्मा को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, वासुदेव शास्त्री को जिला उपाध्यक्ष, राजेश राज को जिला कोषाध्यक्ष, जीत ठाकुर को जिला महामंत्री, उत्कर्ष गौर को नगर अध्यक्ष, प्रदीप सक्सेना को प्रचार प्रमुख, शुभम शर्मा को नगर महामंत्री, जीत राजपूत को नगर उपाध्यक्ष, रचित सक्सेना को नगर मंत्री, रजत पाठक को नगर मंत्री, प्रिन्स यादव को नगर मंत्री, प. अनिल आचार्य जी को जिला इकाई में विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है। नव-नियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)

संबंधित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

कट्टरपंथियो को उनकी भाषा में जवाब देने का समय आ गया है: कुलदीप

फायर ब्रांड नेता कुलदीप बने युवा वाहिनी के प्रांतीय उपाध्यक्ष

युवा वाहिनी के अज्जू अध्यक्ष और कुलदीप बने महामंत्री

कन्हैया की जीभ काटने पर पांच रूपये देने की घोषणा

Leave a Reply