चतुर्थ श्रेणी वेलफेयर एसोसियेशन के सचिव देवेन्द्र पाल सिंह का जोरदार स्वागत

चतुर्थ श्रेणी वेलफेयर एसोसियेशन के सचिव देवेन्द्र पाल सिंह का जोरदार स्वागत
इलाहाबाद उच्च न्यायालय की चतुर्थ श्रेणी वेलफेयर एसोसियेशन के सचिव देवेन्द्र पाल सिंह का स्वागत करते कर्मचारी।

बदायूं में पहली बार आगमन पर आज इलाहाबाद उच्च न्यायालय की चतुर्थ श्रेणी वेलफेयर एसोसियेशन के सचिव देवेन्द्र पाल सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। कर्मचारियों ने देवेन्द्र पाल सिंह को फूल-मालाओं से लाद दिया एवं मिठाई खिला कर उन्हें बधाई दी।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की चतुर्थ श्रेणी वेलफेयर एसोसियेशन के सचिव देवेन्द्र पाल सिंह चुने जाने के बाद आज पहली बार बदायूं पहुंचे, तो न्यायालय परिसर में उनका जोरदार स्वागत किया गया। कर्मचारियों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। इस दौरान दीवानी न्यायालय संघ के प्रदेश अध्यक्ष निपेंद्र सिंह, संरक्षक अनिल कुमार सिंह,पंकज कुमार सक्सेना, भूप कुमार और मनोज कुमार सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे, सभी ने मिष्ठान खिला कर देवेन्द्र पाल सिंह को बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि इलाहाबाद में चतुर्थ श्रेणी वेलफेयर एसोसियेशन का चुनाव 19 नंवबर 2016 को हुआ था, जिसका परिणाम 20 नवंबर 2016 को आया था। वकील सचिव निर्वाचित घोषित हुए थे, लेकिन देवेन्द्र पाल सिंह ने धांधली का आरोप लगाते हुए पुनः मतगणना कराने की मांग की थी। देवेन्द्र के तर्कों को सही पाते हुए 14 जनवरी को पुनः मतगणना कराई गई, तो 370 मत पाने वाले देवेन्द्र विजयी घोषित कर दिए गये थे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)

संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

इलाहाबाद चतुर्थ श्रेणी वेलफेयर एसोसियेशन के देवेन्द्र चुने गये सचिव

Leave a Reply