प्रेम प्रसंग के चलते ऑनर किलिंग, प्रेमी जोड़े को कुल्हाड़ी से काट डाला

प्रेम प्रसंग के चलते ऑनर किलिंग, प्रेमी जोड़े को कुल्हाड़ी से काट डाला
घटना स्थल का मुआयना करते एसएसपी।

बदायूं जिले में हालात भयावह होते जा रहे हैं। लड़कियाँ खुलेआम उठाई जा रही हैं। लूट और डकैती की वारदातें भी ऐसे होने लगी हैं, जैसे यहाँ कानून का राज है ही नहीं। हत्या की वारदातें आम हो चली हैं। आज फिर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। हर कोई घटना स्थल की ओर दौड़ा जा रहा है।

दुस्साहसिक वारदात वजीरगंज थाना क्षेत्र के गाँव उरैना की है, यहाँ कोरी जाति के युवक गोविंद और युवती आशा के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताते हैं कि यह प्रेमी जोड़ा दो बार भाग भी चुका है, लेकिन लड़की के परिजनों और पुलिस के दबाव में दोनों बार वापस लौट आये थे। लड़की के परिजनों की तमाम बंदिशों के बावजूद दोनों का मिलना बंद नहीं हुआ। लड़की के परिजनों ने प्रेम प्रसंग को अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया, जिसको लेकर कई बार विवाद हो चुका है।

बताते हैं कि लड़की के परिजनों ने लड़के को बात करने के उद्देश्य से अपने घर बुला लिया और फिर कुल्हाड़ी और ईंट-पत्थरों के वार से लड़के को मौत के घाट उतार दिया। लड़के को बचाने आई लड़की को भी मौत के घाट उतार दिया। यह भी बताते हैं कि लड़की के परिजनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। हाल-फिलहाल घटना की जांच में पुलिस जुट गई है। एसएसपी भी घटना स्थल पर पहुंच गये हैं और जानकारी जुटा रहे हैं, उन्होंने घटना को अंजाम देने वालों का खुलासा करने और गिरफ्तारी करने का निर्देश एसओ को दिया है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)

Leave a Reply