ब्रजेश यादव के निशाने पर आये बीएसए, जमकर हड़काया

ब्रजेश यादव के निशाने पर आये बीएसए, जमकर हड़काया
बृजेश यादव से बीएसए आनंद स्वरूप शर्मा की शिकायत करते पीड़ित।
बृजेश यादव से बीएसए आनंद स्वरूप शर्मा की शिकायत करते पीड़ित।

बदायूं जिले में तैनात भ्रष्ट अफसरों के बुरे दिन शुरू हो गये हैं। पांच दिन पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव ने एक भ्रष्ट अफसर को कड़ी चेतावनी देते हुए जमकर हड़काया था और आज डीसीबी के चेयरमैन व सपा के लोकप्रिय युवा नेता ब्रजेश यादव ने भ्रष्टाचार के आरोपी बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा को सार्वजनिक रूप से जमकर अपमानित किया, इस दौरान तमाम पीड़ितों ने नारेबाजी भी की, जिससे काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

घटना सोमवार दोपहर के समय की है। बताते हैं कि एक महिला अध्यापिका बीना कुमारी ने ग्रेच्युटी भुगतान को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत डीसीबी के चेयरमैन ब्रजेश यादव से की, तो उन्होंने आनंद प्रकाश शर्मा को बिना रिश्वत के अध्यापिका का काम करने की हिदायत दी, इसके बावजूद आनंद प्रकाश शर्मा ने अध्यापिका का भुगतान नहीं किया। थकहार कर अध्यापिका ने बीएसए को एक लाख बीस हजार रूपये बतौर रिश्वत दे दिए, इसके बावजूद उसका भुगतान नहीं हो पा रहा था, तो अध्यापिका ने ब्रजेश यादव से पुनः शिकायत कर दी, इस पर ब्रजेश यादव बीएसए ऑफिस पहुंच गये और बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा से स्पष्टीकरण मांगने लगे।

अध्यापिका से रिश्वत लेने और काम न करने को लेकर ब्रजेश यादव को सटीक जवाब नहीं दे पाये, तो ब्रजेश यादव ने आनंद प्रकाश शर्मा को जमकर हड़काया और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया, इस दौरान अन्य तमाम पीड़ित भी मौके पर मौजूद थे, जो आनंद प्रकाश शर्मा के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे, जिससे अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। हालात देख कर ब्रजेश यादव चकित रह गये। उन्होंने आनंद प्रकाश शर्मा को चेतावनी दी कि बिना रिश्वत के समयानुसार कार्य करने की आदत बना लें, वरना शासन से उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराई जायेगी। ब्रजेश यादव द्वारा भ्रष्ट आनंद प्रकाश शर्मा को लताड़ने की प्रशंसा व्यापक स्तर पर की जा रही है। बता दें कि ब्रजेश यादव ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव के पुत्र और सपा जिलाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री बनवारी सिंह यादव के दामाद हैं।

संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

बदायूं के कुख्यात अफसर को सांसद धर्मेन्द्र यादव ने हड़काया

Leave a Reply