फात्मा रज़ा ने भाजपा से पिछली हार का भी लिया बदला

फात्मा रज़ा ने भाजपा से पिछली हार का भी लिया बदला
जिलाधिकारी शंभूनाथ से जीत का प्रमाण पत्र लेतीं फात्मा रज़ा, उनके साथ खड़े हैं पति व सदर विधायक आबिद रज़ा एवं बेहद खुश नजर आ रहे हैं सपा जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव।
जिलाधिकारी शंभूनाथ से जीत का प्रमाण पत्र लेतीं फात्मा रज़ा, उनके साथ खड़े हैं पति व सदर विधायक आबिद रज़ा एवं बेहद खुश नजर आ रहे हैं सपा जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव।

बदायूं नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद हेतु हुए उपचुनाव के परिणाम को लेकर जैसी संभावना थी, वैसा ही परिणाम आया। सपा की फात्मा रज़ा ने रिकॉर्ड मतों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी दीपमाला गोयल को पछाड़ कर अपनी पिछली हार का भी बदला ले लिया।

मंडी समिति परिसर में आज सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच नीयत समय मतगणना शुरू हुई और दोपहर तक परिणाम घोषित कर दिया गया। सपा प्रत्याशी फात्मा रज़ा को कुल वैध मत 50788 मिले, वहीं भाजपा प्रत्याशी दीपमाला गोयल को कुल वैध मत 23963 मिले। 1043 मत पाकर निर्दलीय प्रत्याशी मुश्तरी बेगम तीसरे नंबर पर रहीं।

नगर पंचायत सैदपुर के वार्ड नम्बर- 9 के सदस्य पद के मतगणना परिणाम भी घोषित कर दिए गये, यहाँ 198 मतों के साथ अब्दुल रब विजयी घोषित कर दिए गये एवं 134 मत पाने वाले आजम खां पिछड़ गये। नगर पंचायत वजीरगंज के वार्ड नम्बर- 12 के सदस्य पद के लिए 248 मत पाने वाली शांति देवी विजयी घोषित की गईं एवं 224 मत पाने वाली निरबेश हार गईं।

सत्ता पक्ष की गुंडई के समक्ष प्रशासन ने डाल दिए हथियार

नगर पालिका परिषद के चुनाव में बसपा नेता ने झोंका रुपया

Leave a Reply