बनवारी सिंह यादव के तेरहवीं संस्कार में पहुंचे शिवपाल सिंह व धर्मेन्द्र यादव

बनवारी सिंह यादव के तेरहवीं संस्कार में पहुंचे शिवपाल सिंह व धर्मेन्द्र यादव

बदायूं जिले के कद्दावर नेता रहे बनवारी सिंह यादव का मंगलवार को तेरहवीं संस्कार हुआ, जिसमें स्थानीय गणमान्य नागरिकों व आम जनता के साथ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव, सांसद धर्मेन्द्र यादव, पूर्व राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव और सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए प्रसाद भी ग्रहण किया।

उल्लेखनीय है कि दिसंबर महीने में बनवारी सिंह यादव को पैरालाइसिस अटैक पड़ा था, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया था, जहाँ उन्हें शुरुआत में आईसीयू में रखा गया था, उपचार के बाद उन्हें स्वास्थ्य लाभ भी हुआ, लेकिन बाद में उनका स्वास्थ्य पुनः खराब हो गया और तमाम प्रयासों के बावजूद 8 मार्च को डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। उनके निधन की सूचना पर लाखों लोग स्तब्ध रह गये और बदायूं में शोक व्याप्त हो गया।

मेदांता अस्पताल में निधन के बाद 8 मार्च की रात को ही बनवारी सिंह यादव का शव पैतृक गाँव मानपुर पहुंचा, जहां प्रदेश भर से आये हजारों लोगों की उपस्थिति में उनके बेटे आशीष यादव ने अंतिम संस्कार किया था। बता दें कि बनवारी सिंह यादव निधन के समय सपा के जिलाध्यक्ष, एमएलसी और दर्जा राज्यमंत्री थे, वे शुरू से सपा के जिलाध्यक्ष थे एवं मुलायम सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री भी रहे थे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)

संबंधित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

बनवारी सिंह यादव को हजारों लोगों ने नम आँखों से दी अंतिम विदाई

समाजवादी पार्टी के स्तंभ बनवारी सिंह यादव का मेदांता में निधन

दर्जा राज्यमंत्री बनवारी सिंह यादव को पड़ा पैरालाइसिस अटैक

सपा जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव का स्वास्थ्य बिगड़ा

Leave a Reply