टीवी कलाकार के साथ छेड़छाड़, अपहरण का भी प्रयास

टीवी कलाकार के साथ छेड़छाड़, अपहरण का भी प्रयास
पीड़ित बाल कलाकार है, इसलिए पहचान छुपा दी गई है।
पीड़ित बाल कलाकार है, इसलिए पहचान छुपा दी गई है।

किरण कांत

लड़कियां देश के किसी कोने में सुरक्षित नहीं हैं, विकृत मानसिकता के लोग हर जगह लड़कियों को निशाना बना रहे हैं। ताज़ा घटना उत्तराखंड की है। टीवी सीरियल महाराणा प्रताप की चर्चित बाल कलाकार के साथ न सिर्फ छेड़छाड़ हुई, बल्कि उसके अपहरण का भी प्रयास किया गया। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, साथ ही सभी आरोपियों पर पॉस्को एक्ट भी लगाया गया है।
सनसनीखेज वारदात उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की है। बताते हैं कि शूटिंग समाप्त करने के बाद टीवी कलाकार क्रू मेंबर के साथ शिव मंदिर जा रही थी, तभी राजपुर रोड पर उसके साथ छेड़छाड़ की गई एवं विरोध करने पर उसके अपहरण का भी प्रयास किया गया। घटना 19 अप्रैल की रात की बताई जा रही है। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है एवं सभी के विरुद्ध पॉस्को एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। टीवी कलाकार के साथ हुई इस घटना से अधिकांश लोग स्तब्ध हैं।

Leave a Reply