बालिकाओं को स्वाबलंबी बनायेगा एस.एस. गर्ल्स इंटर कॉलेज

बालिकाओं को स्वाबलंबी बनायेगा एस.एस. गर्ल्स इंटर कॉलेज
डीसीबी के चेयरमैन ब्रजेश यादव
डीसीबी के चेयरमैन ब्रजेश यादव

सुविधा और साधन देने से भी ज्यादा बड़ी बात है किसी को शिक्षित बना देना। रात-दिन जनसेवा में जुटे रहने वाले राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव ने अति पिछड़े क्षेत्र में कन्याओं को शिक्षित बनाने के उददेश्य से बालिकाओं के लिए कॉलेज स्थापित किया था, जिसे शासन से मान्यता मिल गई है, इससे क्षेत्र के लोग खुश नजर आ रहे हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार में ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव के पुत्र डीसीबी के चेयरमैन ब्रजेश यादव ने बताया कि पिता की इच्छा पर बदायूं जिले के मुजरिया चौराहे के पास एस.एस. गर्ल्स इंटर कॉलेज की स्थापना की। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बालिकाओं को शिक्षित करने का कोई अच्छा कॉलेज नहीं था, इसलिए इस स्थान का प्राथमिकता के आधार पर चयन किया गया।

लोकप्रिय युवा व सपा नेता ब्रजेश यादव ने बताया कि प्राकृतिक और सुरक्षित वातावरण में बालिकाओं को नैतिक शिक्षा देकर सर्व प्रथम आदर्श नागरिक बनाने की दिशा में कार्य किया जायेगा, साथ ही रोजगारपरक शिक्षा देकर बालिकाओं को स्वाबलंबी भी बनाया जायेगा, ताकि जीवन में कभी कोई उनका आधीन बना कर शोषण न कर सके।

उन्होंने बताया कि अभी शासन से हाईस्कूल तक की मान्यता मिल गई है। भविष्य में कॉलेज को इंटर और उससे भी आगे ले जाने का प्रयास किया जायेगा, ताकि क्षेत्र की बालिकाओं का विकास रुक न जाये। उधर एस.एस. गर्ल्स इंटर कॉलेज को हाईस्कूल तक की मान्यता मिलने से क्षेत्र के लोग खुश नजर आ रहे हैं।

संबंधित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

आदर्श आचरण के चलते राजनीति में ब्रजेश यादव का कद बढ़ा

ब्रजेश यादव के निशाने पर आये बीएसए, जमकर हड़काया

Leave a Reply