वीरपाल ने दिया त्याग पत्र, मलिक ने आजम से मांगी क्षमा

वीरपाल ने दिया त्याग पत्र, मलिक ने आजम से मांगी क्षमा
वीरपाल सिंह यादव द्वारा दिया गया त्याग पत्र।
वीरपाल सिंह यादव द्वारा दिया गया त्याग पत्र।

समाजवादी पार्टी में गुटबाजी बढ़ती जा रही है। बरेली के सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने त्याग पत्र दे दिया है, वहीं विधान परिषद सदस्य आशु मलिक ने क्षमा मांग ली है।

बरेली जिले में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव से गुटबाजी खुल कर सामने आ गई थी। गुटबाजी के चलते ही बरेली के जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने त्याग पत्र दे दिया है। हालाँकि उन्होंने त्याग पत्र का कारण व्यस्तता और अक्षमता बताया है। कुछ समय से वीरपाल सिंह यादव इतने कमजोर हो गये हैं कि उनके छोटे-छोटे कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं।

आशु मलिक द्वारा जारी किया गया पत्र।
आशु मलिक द्वारा जारी किया गया पत्र।

गाजियाबाद के विधान परिषद सदस्य आशु मलिक ने आजम खान की शान में की गई गुस्ताखी को कार्यकर्ताओं का कारनामा करार दिया है और स्वयं क्षमा मांगी है, लेकिन अभी तक शीर्ष नेतृत्व व आजम खान ने टिप्पणी नहीं की है।

Leave a Reply