सपा सरकार ने किया है प्रदेश का चहुमुंखी विकास: धर्मेन्द्र

सपा सरकार ने किया है प्रदेश का चहुमुंखी विकास: धर्मेन्द्र
सांसद धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकालते हजारों सपा कार्यकर्ता।
सांसद धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकालते हजारों सपा कार्यकर्ता।

समाजवादी पार्टी के प्रांतीय आह्वान पर आज बदायूं लोकसभा क्षेत्र के युवा व लोकप्रिय सांसद धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में हजारों सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा में भाग लिया। इस दौरान समाजवादी पार्टी और सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया गया। जगह-जगह यात्रा का भव्य स्वागत भी किया गया।

बिल्सी विधान सभा क्षेत्र के अम्बियापुर चौराहे पर जन समूह को सम्बोधित करते हुए सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि प्रदेश में जब से समाजवादी पार्टी की सरकार आई है, तब से प्रदेश का चहुमुंखी विकास हुआ है। किसान, छात्र, नौजवान, व्यापारी और बेरोजगार सहित समाज के हर वर्ग के लिए सरकार द्वारा योजनायें चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पेंशन योजना, समाजवादी एम्बुलेन्स सेवा, मेधावी छात्रों को लैपटॉप योजना, किसानों के लिए खाद, पानी, बिजली की सुविधा दी जा रही है, जिसके प्रचार-प्रसार के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेता जी (मुलायम सिंह यादव) के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में साईकिल यात्रा चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की जनता को गुमराह कर केन्द्र में भले ही सरकार बना ली हो, परन्तु देश व प्रदेश की जनता उनके इस छलावे को समझ चुकी है तथा आने वाले चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा द्वारा किये गये कुठाराघात का बदला अवश्य लेगी।

सपा जिलाध्यक्ष व दर्जा राज्यमंत्री बनवारी सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा चुनाव से पूर्व जारी घोषणा पत्र को प्रदेश सरकार ने शत्-प्रतिशत् पूरा ही नहीं कर दिया है, बल्कि उससे आगे बढ़ कर सैकड़ों योजनायें व विकास कार्य ऐसे चलाये जा रहे हैं, जो कि घोषणा पत्र में शामिल नहीं थे। बोले- बदायूँ का राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ-बरेली फोरलेन, ओवरब्रिज, इण्टर कॉलेज, डिग्री कॉलेज तथा बदायूँ जनपद में सड़कों का बिछा जाल इस बात का उदाहरण है।

इस अवसर पर विधायक ओमकार सिंह यादव, विधायक आशीष यादव, विधायक आशुतोर्ष मौर्य, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल,पूर्व विधायक योगेन्द्र कुमार गर्ग (कुन्नू बाबू), डी.सी.वी. के अध्यक्ष ब्रजेश यादव, छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान, सुरेश पाल सिंह चौहान, रजनीश गुप्ता, राजेन्द्र पाठक, लड्डन मियां, हरप्रसाद सिंह पटेल, सर्वेश यादव, नरोत्तम सिंह, राजू यादव, बलवीर सिंह यादव सहित हजारों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। साइकिल यात्रा का शुभारंभ मुजरिया चौराहे से हुआ, जो बिल्सी होते हुए अम्बियापुर तिराहे पर जाकर थमी। इस दौरान गाँव सिलारपुर, रफीनगर, नैथूआ, मकुइयां और कस्बा बिल्सी में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

Leave a Reply