सीएम की छवि व विकास के सहारे पुनः जीतेगी सपा: ओमकार

सीएम की छवि व विकास के सहारे पुनः जीतेगी सपा: ओमकार
बैठक को संबोधित करते राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव।
बैठक को संबोधित करते राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव।

बदायूं जिले के सहसवान व बिल्सी विधान सभा क्षेत्र में आज शाहजहांपुर के एमएलसी अमित यादव व हरदोई के एमएलसी मिस्बाहउद्दीन ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद बनवारी सिंह यादव ने की। बैठक में ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री की निर्विवाद छवि और उनके द्वारा कराये गये विकास कार्यों के बल पर प्रदेश में पुनः सपा की ही पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

जिले के विधान सभा क्षेत्रों के प्रभारी अमित यादव व मिस्बाहउद्दीन ने इस्लामनगर में उपस्थित नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि उनकी बूथ कमेटी पूरी तरह से सक्रिय है, अथवा नहीं। निष्क्रिय पदाधिकारियों को बूथ कमेटी से हटाकर सक्रिय तथा युवा कार्यकर्ताओं को बूथ कमेटी में स्थान दिया जाये, जिससे समाजवादी पार्टी का संगठन बूथ स्तर पर मजबूत रहे।

इस्लामनगर में ब्रजेश यादव को साईकिल भेंट करते कार्यकर्ता।
इस्लामनगर में ब्रजेश यादव को साईकिल भेंट करते कार्यकर्ता।

जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ब्रजेश यादव ने कहा कि सहसवान विधान सभा क्षेत्र की बूथ कमेटी में युवा तथा संघर्षशील कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे जुझारू मुख्यमंत्री ने समाज के हर वर्ग के लिए जन कल्याणकारी योजनायें चलाई हैं, जिससे हर व्यक्ति लाभान्वित हो रहा है, साथ ही हम भी क्षेत्र में लगातार जनता की सेवा कर रहे हैं, जिससे विधान सभा चुनाव में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पुनः बहुमत की सरकार प्रदेश में स्थापित करेंगे। इस अवसर पर उत्साही कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव व लोकप्रिय युवा नेता ब्रजेश यादव को हाथ से बनाई आकर्षक साईकिल भेंट की।

बिल्सी में सपा की बैठक में मंचासीन नेतागण।
बिल्सी में सपा की बैठक में मंचासीन नेतागण।

बिल्सी में आयोजित की गई बैठक में भी संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। बैठक में सुरेश पाल सिंह चौहान, प्रेमपाल यादव, सुरेश यादव, शानू चौधरी, राशिद कुरैशी, फिरोज कुरैशी, रंजीत वार्ष्णेय, रईस अहमद, प्रदीप गुप्ता, सोवरन शाक्य, डोरी लाल शाक्य, अजय पाल शाक्य, जगत सिंह, गुड्डू यादव, राकेश माहेश्वरी, टेकचंद यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद बनवारी सिंह यादव ने कहा कि बदायूं जनपद सदैव समाजवादियों का जिला रहा है, तथा संघर्ष की घड़ी में बदायूं की जुझारू व संघर्षशील जनता ने सदैव समाजवादी पार्टी का साथ दिया है। उन्होंने कहा कि संगठन ही सरकार की रीढ़ होती है, तथा समाजवादी पार्टी का संगठन अन्य पार्टियों की अपेक्षा बहुत अधिक मजबूत है,जिससे आने वाले समय में इन्ही संघर्षशील कार्यकर्ताओं के बलबूते बदायूं जनपद की समस्त विधान सभा सीटें समाजवादी पार्टी के ही प्रत्याशी जीतेंगे।

संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

सपा की समीक्षा बैठक में भाग लें सभी कार्यकर्ता: ब्रजेश यादव

One Response to "सीएम की छवि व विकास के सहारे पुनः जीतेगी सपा: ओमकार"

Leave a Reply