समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पद को लेकर कई संगठनों ने शुरू किया कैंपेन

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पद को लेकर कई संगठनों ने शुरू किया कैंपेन
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पद को लेकर कई संगठनों ने शुरू किया कैंपेन

बदायूं जिले में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए स्थानीय नेता गुपचुप तरीके से लॉबिंग करने में जुटे हैं, वहीं जिले के सैकड़ों सपा समर्थकों ने विधायक व पूर्व राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव और लोकप्रिय युवा नेता डीसीबी के चेयरमैन ब्रजेश यादव के समर्थन में कैंपेन शुरू कर दिया है। तमाम संगठनों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को समर्थन में पत्र भेजने शुरू कर दिए हैं एवं सोशल साइट्स पर भी ओमकार सिंह यादव और ब्रजेश यादव छाये हुए हैं।

राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा, यदुवंशी युवा संगठन, क्षत्रिय युवा संगठन, ब्राह्मण एकता एवं जागरूकता समिति, युवा वैश्य कल्याण संघ के अलावा अन्य तमाम संगठनों के पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिख कर सहसवान विधान सभा क्षेत्र के सपा विधायक व पूर्व राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव एवं लोकप्रिय युवा नेता व डीसीबी के चेयरमैन ब्रजेश यादव को समाजवादी पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि ओमकार सिंह यादव का अनुभव पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा एवं ब्रजेश यादव के नेतृत्व में हतोत्साहित कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होगा। उक्त संगठनों के पदाधिकारी ओमकार सिंह यादव और ब्रजेश यादव के समर्थन में सोशल साइट्स पर भी कैंपेन चला रहे हैं, जिसे जिले भर के लोगों का समर्थन मिल रहा है। यह भी बता दें कि दिवंगत बनवारी सिंह यादव के ओमकार सिंह यादव समधी हैं एवं ब्रजेश यादव उनके दामाद हैं।

उल्लेखनीय है कि बनवारी सिंह यादव का 8 मार्च को गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था, वे जिले में समाजवादी पार्टी के सबसे मजबूत स्तंभ थे, उनके निधन से पार्टी को बड़ा झटका लगा है। निधन के समय वे एमएलसी, दर्जा राज्यमंत्री और सपा के जिलाध्यक्ष का दायित्व संभाले हुए थे, वे मुलायम सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भी रहे थे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)

संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें लिंक

लॉबिंग के चलते सपा हाईकमान नहीं कर पा रहा जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति

ओमकार सिंह यादव और ब्रजेश यादव ही हैं सपा जिलाध्यक्ष पद के दावेदार

Leave a Reply