महिला कर्मचारी से पुलिस लाइन के पास एक लाख छीने

महिला कर्मचारी से पुलिस लाइन के पास एक लाख छीने
सीओ सिटी राजेन्द्र सिंह धामा को घटना की जानकारी देती पीड़ित महिला कर्मचारी उर्मिला देवी।
सीओ सिटी राजेन्द्र सिंह धामा को घटना की जानकारी देती पीड़ित महिला कर्मचारी उर्मिला देवी।

बदायूं जिले में पुलिस के होने या न होने से अब कोई फर्क नहीं पड़ता। आज दिनदहाड़े एक महिला से रूपये छीन कर बाइक सवार बदमाश आसानी से फरार हो गया। पुलिस लाइन के पास दुस्साहसिक वारदात होने से लोगों के चेहरों पर दहशत स्पष्ट देखी जा सकती है।
दुस्साहसिक वारदात बदायूं शहर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। जीजीआईसी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उर्मिला देवी पत्नी रमेश शर्मा निवासी चंदन चौक, थाना सोरों जिला कासगंज के साथ घटना तब हुई, जब वे स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया से रूपये निकल कर कॉलेज तक आ गईं, वे दोपहर एक बजे के करीब पश्चिमी द्वार से कॉलेज में प्रवेश कर रही थीं, तभी एक बाइक सवार आया और उनका पर्स छीन कर भाग गया। बता दें कि पश्चिमी द्वार के सामने पुलिस लाइन ग्राउंड है और बराबर में पुलिस लाइन, साथ ही दायीं ओर पुलिस लाइन चौराहा है, जहाँ हर समय पुलिस तैनात रहती है, इसके बावजूद अकेले बदमाश का महिला से रूपये छीनने का साहस ही नहीं हुआ, बल्कि इरादे से रूपये छीन कर आसानी से फरार भी हो गया। इस घटना से सभ्रांत वर्ग दहशत में है और यह मानने लगा है कि अब बदायूं शहर में कोई सुरक्षित नहीं है।

Leave a Reply