अखिलेश यादव ने 5 करोड़ पौधे एक दिन में लगवा कर इतिहास रचा: आशीष

अखिलेश यादव ने 5 करोड़ पौधे एक दिन में लगवा कर इतिहास रचा: आशीष
गोष्ठी में उपस्थित सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव।

बदायूं जिले में समाजवादी पार्टी के आह्वान पर चलाये जा रहे छात्र नौजवान जागरूता अभियान के अन्तर्गत पर्यावरण संरक्षण हेतु राजकीय डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम के प्रभारी समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव अजय सिंह, यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष स्वाले चौधरी व छात्र सभा के जिलाध्यक्ष राजू यादव के नेतृत्व में छात्रों व नौजवानों ने पौधारोपण किया। पौधारोपण के बाद सांसद धर्मेन्द्र यादव के आवास पर सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि अवधेश यादव रहे।

गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सदैव ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया है। सपा सरकार के मुखिया अखिलेश यादव ने एक दिन में 5 करोड़ पौधे लगाकर एक ऐतिहासिक कार्य किया था। उन्होंने कहा कि छात्र नौजनवान, बेरोजगार, अल्पसंख्यक, पिछड़े, दलित, व्यापारी आदि ने समाजवादी पार्टी के इस कार्य की सरहाना की व इस कार्य में बढ़-चढ़ हिस्सा लिया। प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार ने पिछली सपा सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को बन्द कर के यह सिद्ध कर दिया है कि वर्तमान सरकार एक हिटलर शाही तथा जनविरोधी नीतियों की सरकार है।

मुख्य अथिति के रूप में पर्यावरण गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि अवधेश यादव ने कहा कि आज के इस आधुनिक युग में मनुष्य भौतिकता की तरफ जा रहा है, इस वर्तमान परिस्थिति में यह अत्यन्त आवश्यक है कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए समाज में अधिक से अधिक पेड़ लगाये जायें, जिससे आने वाले समय में लोगों को एक स्वस्थ व स्वच्छ वातावरण मिल सके।

कार्यक्रम के प्रभारी व समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव अजय सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा बदायूं लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मेन्द्र यादव सदैव ही संगठन को और अधिक मजबूत करने पर बल देते रहते है, उसी का परिणाम है कि 11 सितम्बर 2017 से 18 सितम्बर 2017 तक छात्र नौजवान जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत जहां संगठन को और अधिक मजबूत किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर समाज के ज्वलन्त मुद्दों को उठाकर आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित किया जा सके। इस मौके पर नत्थू राम कश्यप, अशोक यादव, स्वाले चौधरी, राजू यादव, अनीस सिद्दीकी, विश्वनाथ मौर्य, शानू चौधरी, सन्तोष यादव, शुभम राठौर, हर्षित यादव, राहुल कुर्मी, संजय यादव, आशीष ठाकुर , मो. जावेद, रोहित शाक्य, देवेन्द्र प्रताप, राजकुमार वघेल, शाहरूख मियां, आसु, कुलदीप वघेल, राबिन, आकाश भारती, राहुल श्रीवास्तव, अकरम चौधरी, राहुल यादव, सुखवीर सिंह, जोगराज, जहूर सिद्दीकी, बन्टी, जफर सिद्दीकी, असगर अली, मदारी मियां, फैजान खान, आरिस पठान, पीयूष यादव, मो. शान और प्रभात अग्रवाल सहित तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply