एंटी रोमियो अभियान फेल, घर में घुस गये दूसरे संप्रदाय के रोमियो

एंटी रोमियो अभियान फेल, घर में घुस गये दूसरे संप्रदाय के रोमियो
एंटी रोमियो अभियान फेल, घर में घुस गये दूसरे संप्रदाय के रोमियो

बदायूं में हालात सुधर नहीं पा रहे हैं, यहाँ एंटी रोमियो अभियान भी फेल नजर आ रहा है। कई रोमियो किस्म के दबंग लड़के एक लड़की को न सिर्फ काफी दिनों से प्रताड़ित कर रहे थे, बल्कि देर रात उसके घर में भी घुस गये। शोर मचाने के बाद लड़के भाग गये, लेकिन दो संप्रदायों का मामला होने के चलते लोग आक्रोशित हैं एवं लड़की बेहद डरी-सहमी है। परिजनों के साथ सदर कोतवाली जाकर पीड़ित ने तहरीर दे दी है, लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपियों को पकड़ने का प्रयास नहीं किया है।

बताते हैं कि सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा ब्राह्मपुर की रहने वाली एक लड़की को दूसरे संप्रदाय के कई लड़के काफी दिनों से प्रताड़ित कर रहे थे, वह घर से बाहर कहीं भी जाती थी, तो उसका पीछा करते थे, भद्दी बातें और अश्लील इशारे करते थे, जिससे लड़की ने घर से बाहर निकलना तक बंद कर दिया। बताते हैं कि शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे कई लड़के घर में घुस गये और लड़की के साथ बदतमीजी करने लगे। परिजनों ने शोर मचा दिया, तो धमकाते हुए लड़के भाग गये।

घटना के समय शोर मचाने के कारण काफी लोग जमा हो गये। आरोपी दूसरे संप्रदाय के थे, यह जान कर लोग आक्रोशित हो उठे, लेकिन कुछ सभ्रांत लोगों ने बवाल न करने एवं पुलिस से शिकायत करने का सुझाव दिया, तो पीड़ित पक्ष ने सदर कोतवाली में जाकर सलमान नाम के लड़के को नामजद करते हुए कई अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दे दी। पुलिस तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है, लेकिन अभी तक आरोपियों को पकड़ने का प्रयास नहीं किया गया है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)

Leave a Reply